त्योहारी सीजन से पहले महंगाई ने आम परिवारों का घरेलू बजट बिगाड़ प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स- AI
नागपुर

त्योहारों से पहले महंगाई का झटका, नागपुर में दाल-मसाले से लेकर काजू-बादाम और शैंपू तक, जानें आज का ताजा रेट

Nagpur Grocery Price Hike: नागपुर में त्योहारी सीजन से पहले दाल, तेल, मसाले और ड्राइ फ्रूट्स के दाम 15 से 25 फीसदी तक बढ़ गए हैं, जिससे आम परिवारों का घरेलू बजट बिगड़ गया है।

प्रमोद यादव

Festival Season Grocery Rates Nagpur: नागपुर जिले में त्योहारी सीजन से पहले महंगाई ने आम परिवारों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है। पिछले करीब 2 माह में दाल, मसाले, तेल, चावल और मेवा समेत रोजमर्रा की जरूरत के सामान के दाम में तेजी आई है।

कई खाद्य वस्तुओं की कीमतों में 15 से 25 प्रश तक बढ़ोतरी हुई है। बाजार में तुअर दाल की कीमत 110 से बढ़कर 140 रुपये प्रति प्रति किलो हो गई है। उड़द दाल 120 से बढ़कर 140 रुपये और मूंग दाल 95 से बढ़कर 110 से 115 रुपये प्रति किलो बिक रही है।

मसालों में भी तेजी देखने को मिल रही है। हल्दी 290 से बढ़कर 320 और धनिया 150 से बढ़कर 220 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। चावल के दाम भी 70 से 75 रुपये प्रति किलो पहुंच गए हैं। सोयाबीन तेल 170 रुपये प्रति किलो पर जमा हआ है।

मेवा के दामों में भी उछाल त्योहारी सीजन में मांग

नागपुर जिले में त्योहारी सीजन से पहले मेवा की कीमतों में भी तेजी आई है। काजू 850 से बढ़कर करीब 900 से 1,050 रुपये प्रति किलो, बादाम 300 रुपये के उछाल के साथ 1,200 रुपये और पिस्ता 1,400 से बढ़कर करीब 1,800 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। किशमिश 450 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। इसी तरह अखरोट, मखाना, खजूर, अंजीर की कीमतों में उछाल आया है।

इलायची के भाव चढ़े किराना व्यापारी पवन

वाधवानी के अनुसार नेपाल में बाढ़ के कारण इलायची के भाव 2 महीने में 3600 से बढ़कर 4,700 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गये हैं। इसके अलावा लौंग भी 150 रुपये महंगी होकर 950 रुपये प्रति किलो पर चल रही है।

ड्राईफ्रूट्स की कीमतों पर एक नजर

मेवा01 अगस्त (रुपये/किग्रा)30 सितम्बर (रुपये/किग्रा)
बादाम980 - 10001100 - 1200
काजू9001050 - 1100
पिस्ता16001700 - 1800
किशमिश400450
अखरोट15001550 - 1600
नारियल400 - 410420 - 440

शैम्पू और हेयर ऑयल भी महंगा

नागपुर जिले में रसोई के सामान के साथ रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले कॉस्मेटिक उत्पादों के दाम भी बढ़े हैं। दुकानदारों के अनुसार 240 रुपये में मिलने वाली शैम्पू की बोतल अब करीब 390 रुपये में बिक रही है।

हेयर ऑयल के दाम में भी करीब 15 फीसदी तक बढ़ोतरी बताई जा रही है। 40 रुपये वाली तेल की बोतल अब करीब 60 रुपये में मिल रही है।

अनाज की कीमत पर एक नजर

अनाज01 अगस्त (₹/किग्रा)30 सितम्बर (₹/किग्रा)मूल्य वृद्धि (₹/किग्रा)
तुअर दाल120 - 130138 - 14212 से 18
उड़द दाल12014020
चना दाल8095 - 10015 से 20
मूंग दाल100110 - 11510 से 15
छोले100114 - 11814 से 18
चावल50 - 5570 - 7520
चिन्नौर (चावल)85--

घर चलाना मुश्किल

हर एक चीजों की कीमतें बढ़ने से घर का खर्च चलना मुश्किल हो गया है। दाल, चावल, तेल से लेकर मसाले तक महंगे हो गये हैं। अन्य खर्चों में कटौती करना पड़ रहा है। किराने का बजट पहले की तुलना में काफी अधिक बढ़ गया है।

कंचन जोशी, गृहणी

दिन प्रतिदिन महंगाई इस कदर बढ़ती जा रही है कि रसोई का पूरा बजट ही बिगड़ गया है। हर चीज के दाम आसमान छू रहे हैं। अनाज से लेकर गैस सिलेंडर की कीमतों में आग लग चुकी है। रोजमर्रा ही हर चीज महंगाई हो गई है, चाह वह तेल हो या शैम्पू, हर चीज के लिए ज्यादा पैसे गिनने पड़ रहे हैं।
-शैलजा उपाध्याय, गृहणी

उत्तराखंड में कांग्रेस ने दिए यात्रा रोकने के निर्देश, रावत अपने कार्यक्रम पर अड़े, कहा- राज्य में बदलाव जरूरी

World Habitat Day: आदर्श शहर के क्या होने चाहिए लक्षण? संयुक्त राष्ट्र की लोगों को सलाह, 40 साल हुए पूरे

फेस्टिवल के दौरान स्ट्रीट वेंडर के साथ नहीं होगी मनमानी, NHRC ने सभी राज्यों और यूटी को दिए निर्देश

दिल्ली में केंद्र का बड़ा प्लान, AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, CJP को दिया फुल सपोर्ट

शिवपुरी में होती थी ड्रग्स की प्रोसेसिंग, मास्टरमाइंड नवप्रीत तुर्की से डिपोर्ट; ऐसे चलता था नेटवर्क