सुधाकर कोहले (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नागपुर

अच्छी शिक्षा, रोजगार स्वास्थ्य होगी प्राथमिकता, सुधारकर कोहले ने नवभारत को बताया अपना विजन

Nagpur MLC Election: नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार को अपनी प्राथमिकता बताया है। उन्होंने 25,000 से अधिक वोटों से जीत का भरोसा जताया।

प्रमोद यादव

Navbharat Interview BJP Sudhakar Kohale : विधान परिषद की नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार सुधाकर कोहले ने कहा कि उनकी प्राथमिकता अच्छी शिक्षा, स्किल्ड एजुकेशन, हेल्थ और रोजगार की रहेगी। वे प्रयास करेंगे कि विद्यार्थियों को समय की मांग के अनुसार स्किल्ड एजुकेशन मिले।

हालांकि नागपुर को एजुकेशन हब बनाने का विजन हमारे नेताओं मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी का है। बीते वर्षों में बड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की शैक्षणिक संस्थाएं, ट्रिपल आईटी, आईआईएम, सिम्बायसिस आई हैं।

आईटी सहित विविध सेक्टर की इंडस्ट्री स्थापित हो रहे हैं जिससे रोजगार के अवसर भी मिले हैं। उद्योगों की मांग के अनुरूप मैनपावर तैयार करने की जरूरत है और प्राथमिकता यही होगी कि छात्र-छात्राओं को उसके अनुरूप तैयार किया जाएगा। उन्होंने नागपुर यूनिवर्सिटी के संदर्भ में कहा कि काफी सकारात्मक बदलाव हुए हैं और बहुत कुछ बदलना शेष है।

5 बार हो चुका चुनाव क्षेत्र का दौरा: कोहले

ने बताया कि बीते एक वर्ष से स्नातक चुनाव क्षेत्र में मेहनत कर रहे हैं। सभी 6 जिलों की 61 तहसीलों। 158 मंडलों का कम से कम 5 बार दौरा हो चुका है। इस बार भाजपा ने सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से स्नातक मतदाता पंजीयन भी बड़ी संख्या में किया है।

कुल मतदाता की संख्या 2.53 लाख के ऊपर है। इनमें नागपुर शहर व जिले में 1.40 लाख और शेष 5 जिलों में 1.10 लाख के ऊपर पंजीयन हुआ है।

कोहले ने विश्वास जताया गहरे जनसंपर्क का मिलेगा लाभ

सुधाकर कोहले ने विश्वास जताया कि गहरे जनसंपर्क व संबंधों का उन्हें निश्चित ही लाभ मिलेगा। पार्टी ने एक छोटे कार्यकर्ता को नगरसेवक से लेकर शहर व जिलाध्यक्ष के साथ ही विधायक बनने का मौका दिया। इस बार भी मुझ पर जो विश्वास जताया गया है उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास रहेगा।

बीते चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार अभिजीत वंजारी ने 18,000 से अधिक वोटों से बीजेपी उम्मीदवार संदीप जोशी को पराजित कर दिया था। इस पर कोहले ने दावा किया कि वे यह चुनाव कम से कम 25,000 से अधिक वोटों से जीतेंगे, साथ ही कहा कि शिक्षक हूं, इस चुनाव में शिक्षकों का भी भरपूर साथ व स्नेह मिल रहा है।

सुधाकर कोहले जी बोले सोले सर मेरे गुरु हैं

भाजपा में बगावत कर नामांकन फॉर्म भरने वाले अनिल सोले के मैदान में बने रहने से चुनाव में नुकसान से संबंधित सवाल पर कोहले ने कहा कि सोले सर मेरे गुरु हैं, मार्गदर्शक हैं और वरिष्ठ नेता हैं। उन्होंने मुझे पढ़ाया है।

पूरा भरोसा है कि सर का आशीर्वाद मुझे मिलेगा। सोले के नाम वापस नहीं लेने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि यह पार्टी का विषय है और इस विषय पर मैं कुछ नहीं कहना चाहता। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के लिए जितने दिन मिले हैं, उतने दिन उनका सघन दौरा शुरू करेंगे। सभी मतदाताओं से आशीर्वाद मांगेंगे।

दिल्ली में धारा 163 लागू, जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ी, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज भी प्रदर्शन के आसार

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर