2073.88 के बजट को मंजूरी। 
नागपुर

Nagpur News: 2073.88 के बजट को मंजूरी, NMRDA के कामों की CM देवेंद्र फडणवीस ने की समीक्षा

राज्य में सरकार स्थापना के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लगातार नागपुर शहर और जिले में कार्यरत विकास एजेंसियों के कामों की समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री ने एनएमआरडीए के कामों को लेकर बैठक की।

आंचल लोखंडे

नागपुर: राज्य में सरकार स्थापना के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस लगातार नागपुर शहर और जिले में कार्यरत विकास एजेंसियों के कामों की समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री ने नागपुर महानगर विकास प्राधिकरण यानी एनएमआरडीए के कामों को लेकर बैठक की।

समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने एनएमआरडीए के अधीन आने वाले क्षेत्रों के विकास के कामों में तेजी लाने सहित तमाम तरह की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का आदेश दिया।

2073.88 करोड़ के बजट को मंजूरी

इसी के साथ 2073.88 करोड़ के बजट को भी मंजूरी दी। राज्य का मुख्यमंत्री बनने के बाद देवेंद्र फडणवीस अपने गृह जिले नागपुर और उसके विकास पर खास ध्यान दे रहे हैं। वह लगातार शहर और जिले के विकास में लगी संस्थाओं के कामों की समीक्षा कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को मुंबई के सह्याद्री अतिथि गृह में नागपुर महानगर विकास प्राधिकरण के संबंध में बैठक की। महाराष्ट्र से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

विकास प्रकल्प को किया जाएगा पूरा

बैठक में मुख्यमंत्री ने एनएमआरडीए के 2073.88 करोड़ के बजट को अपनी मंजूरी दी। बजट का इस्तेमाल एनएमआरडीए के अधीन आने वाले क्षेत्रों के विकास, प्रकल्प को पूरा करने में किया जाएगा।

बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का आदेश

साथ ही मुख्यमंत्री ने एनएमआरडीए के अधीन आने वाले क्षेत्रों के विकास के कामों में तेजी लाने सहित तमाम तरह की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने का आदेश दिया। इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री अजित पवार, पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, एनएमआरडीए के चेयरमैन संजय मीणा सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

TMC के ममता और ऋतब्रत बनर्जी दोनों गुटों ने दिए नए नाम और चुनाव चिह्न, अब चुनाव आयोग सुनाएगा फैसला

रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर अंडे-टमाटर से हमला, BJP यात्रा में हो रहे थे शामिल, AAP से जुड़े 3 लोग पकड़े

Passport Rules Changed: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पासपोर्ट वैधता और फीस दोनों बदले, जाने नया नियम

खत्म हो रहा है PM मोदी का राजयोग? संजय राउत ने दिया ज्योतिष शास्त्र का हवाला, बोले- ग्रह छुट्टी पर नहीं जाते