सोने का भाव  (सोर्सः सोशल मीडिया)
नागपुर

सराफा 2,55,900 रुपए सस्ती हुई चांदी जनवरी से अब तक शादी के सीजन में औंधे मुंह गिरे सोना-चांदी

Gold Silver Price Crash: शादी-ब्याह के सीजन से पहले सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट से ग्राहकों को राहत मिली है। सोना लगातार पांचवें दिन गिरकर 1,24,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • सोने की कीमत लगातार पांचवें दिन गिरकर 1,24,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई।

  • चांदी 10,500 रुपए टूटकर 1,55,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

  • जनवरी के रिकॉर्ड भाव से सोना करीब 58,500 रुपए प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ।

  • चांदी जनवरी के 4,11,000 रुपए के रिकॉर्ड स्तर से 2,55,900 रुपए प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई।

Nagpur Bullion Market: शादियों के सीजन की शुरुआत से ठीक पहले सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट ने आम खरीदारों के चेहरे खिला दिए हैं। पिछले कई महीनों की रिकॉर्ड महंगाई के बाद अब सोना 14 महीने के निचले स्तर पर आ गया है जिससे सराफा बाजार में रौनक लौट आई है।

हालांकि ग्राहकों के लिए यह राहत आभूषण कारोबारियों यानी ज्वेलर्स के लिए दोधारी तलवार साबित हो रही है। एक ओर उनकी दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ी है तो दूसरी ओर पुराने स्टॉक की घटती कीमत ने उनके मुनाफे पर जोखिम बढ़ा दिया है।

लगातार 5वें दिन गिरावट दर्ज

घरेलू बाजार में सोने के दाम में हाल के दिनों में तेज सुधार देखा गया है। शुक्रवार को सोने की कीमतों में लगातार 5वें दिन गिरावट दर्ज की गई है। सोना 6,800 रुपए की बड़ी गिरावट के साथ 1,24,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया जो कि पिछले कारोबारी सत्र में 1,31,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। वहीं चांदी तो 10,500 रुपए लुढ़ककर 1,55,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई जो कि पिछले कारोबारी सत्र में 1,65,600 रुपए प्रति किलोग्राम पर चल रही थी।

पुराने स्टॉक के मूल्यांकन की बड़ी चुनौती

सोना-चांदी की गिरती कीमतों से जहां एक तरफ ग्राहक खुश हैं वहीं सराफा व्यापारियों के सामने इन्वेंटरी यानी पुराने स्टॉक के मूल्यांकन की बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। ज्वेलर्स आमतौर पर अपने पास सोने का बड़ा भंडार रखते हैं।

में जब उन्होंने ऊंचे दाम पर सोना खरीदा हो और बाजार भाव अचानक गिर जाए तो कम कीमत पर गहने बेचने से उनके मुनाफे का मार्जिन घट जाता है। सराफा व्यापारियों के अनुसार कीमतों में इस नरमी का सबसे सकारात्मक असर शादी-ब्याह की खरीदारी पर पड़ा है।

करीब 58,500 रुपए की गिरावट

जनवरी में सौना रिकॉर्ड 1,83,000 रुपए प्रति 10 ग्राम की रेंज में जा पहुंचा था जो कि अभी करीब 58,500 रुपए की गिरावट के साथ 1.24 लाख की रेंज में आ गया है। इसी तरह चांदी जनवरी में अपने रिकॉर्ड स्तर 4,11,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंची थी जो कि 11 महीनों में 2,55,900 रुपए की गिरावट के साथ 1.55 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।

राहुल गांधी के नोटबंदी-GST वाले बयान पर CAIT का पलटवार, सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने लिखी चिट्ठी

भारत-जर्मनी के 75 साल के रिश्तों का जश्न, जैज और कर्नाटक संगीत से सजेगी महफिल

Aaj Ka Mausam: चक्रवात Akvan कमजोर पड़ा, फिर भी 10 राज्यों में बारिश का अलर्ट; ओडिशा-बंगाल में बाढ़ का खतरा

नितिन नबीन ने किया पीएम मोदी पर आधारित पुस्तक का विमोचन, मोदी के विजन, मिशन और एक्शन की कहानियां

Rajasthan Panchayat Election Result 2026: 419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63