सोना चमका (डिजाइन फोटो) 
नागपुर

Gold Rate: इक्विटी पीछे, गोल्ड आगे! 2025 में मिला 67% रिटर्न, 2026 में 16% तक और बढ़ेगी कीमत

Gold Price Today: 2025 में सोने ने 67% रिटर्न दिया। कीमत जनवरी के 77,100 से बढ़कर 1,28,800 रु प्रति 10 ग्राम हुई। विशेषज्ञों के अनुसार 2026 में 5%–16% और बढ़ोतरी संभव।

प्रिया जैस

Gold Performance vs Equity: सुरक्षित निवेश परिसंपत्ति के रूप में सोने की चमक बरकरार है और इस वर्ष बाजार में इसने अब तक लगभग 67 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। कारोबारियों का कहना है कि यदि वैश्विक परिस्थितियां और रुपये–डॉलर की दर लगभग समान बनी रहती है या रुपया कमजोर होता है तो 2026 में सोने की कीमत 5% से 16% प्रति 10 ग्राम और चढ़ सकती है।

उनका यह भी कहना है कि चूंकि सोने की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब हैं, इसलिए अनुशासित और सोच-विचार कर निवेश करना जरूरी है। इस वर्ष 1 जनवरी को बाजार में सोने की कीमत 77,100 रुपये प्रति 10 ग्राम थी जो बीते शुक्रवार, 5 दिसंबर को 1,28,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी। चालू वर्ष में सोने ने असाधारण रूप से मजबूत रिटर्न दिया है।

बना सबसे भरोसेमंद साधन

कारोबारियों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें इस साल अब तक लगभग 60 प्रतिशत तक चढ़ चुकी हैं। इसका मुख्य कारण सुरक्षित निवेश की मांग, भू-राजनीतिक तनाव और दुनिया के बड़े केंद्रीय बैंकों की ब्याज दर घटाने की उम्मीद है। वहीं देश में रिटर्न इससे भी ज्यादा है।

कुल मिलाकर 2025 में सोने ने अधिकांश निवेश उत्पादों (इक्विटी शेयर और बॉन्ड) की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन किया है और साबित किया है कि अनिश्चितता और अस्थिर समय में यह सबसे भरोसेमंद साधन है। अगर इक्विटी शेयर पर रिटर्न देखा जाए तो निफ्टी 50 टीआरआई (कुल रिटर्न सूचकांक) और निफ्टी 500 टीआरआई ने 3 दिसंबर तक क्रमशः 6.7 प्रतिशत और 5.1 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

  • 67 प्रतिशत रिटर्न दिया इस वर्ष अब तक
  • 5% से 16% प्रति 10 ग्राम और चढ़ सकती कीमत
  • 77,100 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा था जनवरी में सोना
  • 1,28,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था शुक्रवार को

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें