गोधनी क्लोरीन गैस लीक कांड के बारे में बताते चश्मदीद नीरज पांडे सोर्स: सोशल मीडिया
नागपुर

लग रहा था दम घुट जाएगा... नागपुर में आधी रात फैली जहरीली क्लोरीन गैस, चश्मदीद ने बताई आंखों देखी दास्तान

Nagpur Chlorine Gas Leak Case: नागपुर के मनकापुर में देर रात क्लोरीन गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। सांस लेने में तकलीफ के बाद 40 लोग अस्पताल में भर्ती कराए गए। चश्मदीद नीरज पांडे ने बताई आपबीती।

आकाश मसने

Eyewitness Neeraj Pandey On Godhani Chlorine Gas Leak: आधी रात का समय, चारों तरफ गहरा सन्नाटा और अचानक सांसों पर छाता जहरीला पहरा। नागपुर के मानकापुर के गोधनी इलाके में रविवार और साेमवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे जो कुछ भी हुआ, उसने हर किसी की रूह कंपा दी। अचानक हवा में एक तीखी, चुभने वाली बदबू फैल गई और देखते ही देखते आंखों के आगे धुएं जैसा घना कोहरा छा गया। लोग अपने घरों में सो रहे थे, लेकिन अचानक घुटन और तेज जलन के कारण चीख-पुकार मच गई।

मौके पर मौजूद स्थानीय निवासी और घटना के चश्मदीद नीरज पांडे ने उस खौफनाक मंजर को याद करते हुए बताया कि कैसे एक पल में खुशहाल बस्ती में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

चश्मदीद ने बताई गोधनी गैस लीक कांड की आंखों देखी दास्तान

चश्मदीद नीरज पांडे ने उस भयानक रात की दास्तान साझा करते हुए बताया कि यह घटना रात 12:30 बजे हुई। जब ऐसा हुआ, तो यहां रहने वाले मेरे दोस्तों और परिवार वालों ने गैस लीक और धुएं जैसी धुंध देखी। उन्होंने तुरंत मानकापुर पुलिस स्टेशन को फोन किया।

आंखों में जलन और सांस लेने में हो रही थी तकलीफ

नीरज पांडे ने बताया कि लीक हो रही गैस से तेज बदबू आ रही थी और लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। रात में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई थी। हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर (PI) अपनी टीम के साथ तुरंत यहां पहुंचे। PI ने घर-घर जाकर लोगों को बचाया और खुद उन्हें पुलिस वैन में एम्बुलेंस तक पहुंचाया।

गोधनी गैस कांड के बाद 40 लोग अस्पताल में भर्ती

चश्मदीद नीरज पांडे के मुताबिक अब तक 40 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 12 या 13 लोगों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि तीन अभी भी ICU में हैं। नीरज ने बताया कि पुलिस प्रशासन रात 12:30 बजे से ही हमारी मदद कर रहा है। SDRF की टीम ने भी अहम भूमिका निभाई है और पूरी रात नागरिकों के लिए काम किया है। इसके अलावा, OCW और नागपुर नगर निगम (NMC) फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं।

गोधनी गैस कांड पर क्या बोले पुलिस इंस्पेक्टर हरेश कलशेकर?

मानकापुर पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर हरेश कलशेकर ने बताया कि कल रात 12:45 बजे गोधनी इलाके में गैस लीक होने की खबर मिली। यहां क्लोरीन गैस है और उसका रिसाव हुआ था। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को पुलिस और बचाव दल के कर्मियों ने अस्पताल पहुंचाया। वहीं कुछ लोग खुद ही अस्पताल पहुंच गए थे।

पुलिस इंस्पेक्टर हरेश कलशेकर ने बताया कि SDRF, OCW और फायर ब्रिगेड की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर पूरा गैस लीकेज रूकवाया है। स्थिति अभी काबू में है। हालांकि सुरक्षा कारणाें से पूरे इलाके को कुछ देर के लिए सील कर दिया गया है। साथ ही राहत कार्य करने वाली टीमें भी सभी काम खत्म करके यहां से रवाना हो गई है।

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान