अग्निशमन विभाग हमेशा ही अलर्ट मोड प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

नागपुर: फायर ब्रिगेड का 101 नंबर ठप, केबल चोरी से हड़कंप, आपात स्थिति में तुरंत मिलाएं यह नया मोबाइल नंबर

Nagpur Fire Brigade: BSNL की केबल चोरी होने से नागपुर मनपा अग्निशमन विभाग का आपातकालीन नंबर 101 बंद हो गया है। मनपा ने नागरिकों के लिए वैकल्पिक मोबाइल नंबर 7030972200 जारी किया है।

प्रमोद यादव

Nagpur Fire Station 101 Emergency Number: नागपुर जिले में आम तौर पर सिटी में होने वाली घटनाओं को लेकर मनपा का अग्निशमन विभाग हमेशा ही अलर्ट मोड पर रहता है। किंतु रविवार से इसी फायर विभाग को स्वयं संकट से जूझना पड़ रहा है।

इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीएसएनएल विभाग का कहीं पर केबल चोरी होने के कारण अग्निशमन विभाग की पूरी दूरसंचार प्रणाली ही ठप हो गई। यहां तक कि आपात स्थिति में कहीं से भी घुमाया जाने वाला 101 नंबर भी पूरी तरह से बंद है।

मनपा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेन्द्र उचके ने बताया कि न केवल 101 नंबर डायल हो पा रहा है बल्कि अग्निशमन विभाग की आंतरिक संचार प्रणाली भी पूरी तरह से ठप हो गई है। फिलहाल मोबाइल के माध्यम से फायर स्टेशन के साथ सम्पर्क हो रहा है किंतु लोगों की सेवाएं मिलना मुश्किल हो गया है।

फायर स्टेशन को मिलाकर हर दिन 10 के करीब कॉल्स

उन्होंने बताया कि आम तौर पर हर दिन पूरी शहर के फायर स्टेशन को मिलाकर लगभग 10 घटनाओं के लिए कॉल्स रहते हैं किंतु रविवार से ही 101 नंबर बंद होने के कारण कॉल्स नहीं आ रहे हैं। यहां तक कि फायर स्टेशन की संचार प्रणाली भी ठप है।

बीएसएनएल विभाग से मिली जानकारी का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि वास्तविक रूप में केबल कहां से चोरी हुआ है इसका पता लगाया जा रहा है। बहरहाल ऑप्टिकल फायबर केबल के माध्यम से जल्द से जल्द वैकल्पिक सेवाएं शुरू करने की गारंटी विभाग द्वारा दी गई है।

इस स्थिति को देखते हुए नागपुर महानगरपालिका ने नागरिकों के लिए वैकल्पिक मोबाइल नंबर 7030972200 जारी किया है। सेवा पूरी तरह बहाल होने तक आग लगने, दुर्घटना या अन्य किसी आपातकालीन परिस्थिति में नागरिक इस मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

सभी अग्निशमन केंद्रों के संपर्क नंबर जारी

अग्निशमन केंद्रसंपर्क क्रमांक
सिविल लाइन्स अग्निशमन केंद्र8788151734
लकडगंज अग्निशमन केंद्र9371947220
गंजपेठ अग्निशमन केंद्र8554915985
न्यू कॉटन मार्केट अग्निशमन केंद्र7391082855
सक्करदरा अग्निशमन केंद्र8888010661
नरेंद्र नगर अग्निशमन केंद्र9637400721
सुगत नगर अग्निशमन केंद्र9765559820
त्रिमूर्ति नगर अग्निशमन केंद्र8180975009
कलमना अग्निशमन केंद्र9834433148

सिटी ऑपरेशन सेंटर से संचालित

उन्होंने बताया कि महानगरपालिका के अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा विभाग के अंतर्गत सिविल लाइंस स्थित मनपा मुख्यालय के छत्रपति शिवाजी महाराज प्रशासनिक भवन में क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन मुख्य नियंत्रण कक्ष सिटी ऑपरेशन सेंटर संचालित होता है।

इसी नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 101 और उससे संबंधित अन्य दूरभाष सेवाएं रविवार रात तकनीकी खराबी के कारण अचानक बंद हो गई। अग्निशमन विभाग की ओर से दूरभाष सेवा करे दोबारा शुरू करने के लिए तकनीकी कार्यवाही की जा रही है।

जब तक यह सेवा पूरी तरह बहाल नहीं हो जाती तब तक नागरिकों को वैकल्पिका मोबाइल नंबर के माध्यम से अग्निशमन विभाग से संपर्क करना होगा।

देश के कई हिस्सों में NIA की ताबड़तोड़ कार्रवाई; असम, बंगाल और केरल में तलाशी अभियान जारी

चुनाव आयोग को घेरने की तैयारी में जुटी कांग्रेस, आज CWC की बैठक बुलाई; आगे की रणनीति पर मंथन

तुम्हारे बाप का देश नहीं है...थप्पड़ कांड मामले में प्रवेश वर्मा पर बरसे केजरीवाल, बोले- तुरंत बर्खास्त करो

Railway Alert: 1 से 31 अक्टूबर तक चलेगा स्पेशल टिकट चेकिंग अभियान, यात्री अपने साथ जरूर रखें ये 10 ओरिजिनल ID

गोल्डी बराड़ FBI की टॉप 10 मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल, पता बताने वाले को मिलेगा करोड़ों का इनाम