प्रतीकात्मक तस्वीर 
नागपुर

विक्रेता से मारपीट, युवती से छेड़खानी, तड़ीपार और उसके साथियों ने मचाया उत्पात

नवभारत डेस्क

नागपुर. सोनेगांव थाना क्षेत्र में शनिवार को एक तड़ीपार अपराधी और उसके साथियों ने जमकर उत्पात मचाया. बेवजह इडली विक्रेता के साथ विवाद कर मारपीट करने लगे. इसी दौरान परिसर में रहने वाली युवती के साथ भी छेड़खानी और आपत्तिजनक हरकत की. पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए आरोपियों में सोनेगांव निवासी सागर सुधाकर नारनवरे (30), हर्ष सुधाकर हिवाले (23) और विजय कन्हैयालाल बेलवंशी (23) का समावेश है.

सागर के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. उस पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने उसे 2 वर्ष के लिए तड़ीपार किया था. बावजूद इसके वह बिना अनुमति लिए परिसर में दाखिल हुआ. शनिवार को दोपहर में 25 वर्षीय पीड़िता अपने घर के सामने खड़ी थी. तभी तीनों आरोपियों ने रास्ते से जा रहे इडली विक्रेता को रोककर जबरदस्ती विवाद शुरू कर दिया. उसके साथ मारपीट करने लगे. पीड़िता ने उन्हें आवाज देकर मारपीट न करने की सलाह दी. तभी सागर ने पीड़िता के साथ हाथापाई की.

विरोध करने पर सागर ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकत की और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी. लोगों को इकट्ठा होते देख तीनों आरोपी वहां से भाग निकले. पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सोनेगांव पुलिस मौके पर पहुंची. आरोपियों के खिलाफ विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने कुछ ही घंटों में उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर भड़की VHP, रावण के महिमामंडन का आरोप; फिल्म पर बैन लगाने की मांग

Kal Ka Mausam: 22 नवंबर को किन राज्यों में बरसेंगे बादल और कहां छाएगा घना कोहरा? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट