भूकंप का झटका सोर्स- AI
नागपुर

नागपुर में लगातार दूसरे दिन भूकंप का झटका, क्या बदल रहा है विदर्भ का भूगर्भीय मिजाज

Nagpur Earthquake News: नागपुर और उमरेड में लगातार दो दिन हल्के भूकंप के झटके दर्ज किए गए। GSI वैज्ञानिकों ने विदर्भ की सक्रिय होती भूगर्भिक दरारों और भूकंपीय खतरे पर गहन अध्ययन शुरू कर दिया है।

प्रमोद यादव

Highlights

  • 9 नवंबर को नागपुर में 1.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज हुआ।

  • 8 नवंबर को उमरेड के पास 2.6 तीव्रता का झटका आया था।

  • GSI ने जून 2024 से क्षेत्र में विस्तृत अध्ययन शुरू किया।

  • 1,400 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के 21 गांव सर्वेक्षण में शामिल हैं।

GSI Micro Earthquake Survey Nagpur: नागपुर जिले में शहर के कुछ किमी दूरी पर बार-वार भूकंप की हलचल होने से इस पूरे इलाके के संवेदनशील बनते जाने की आशंका पैदा हो गई है। 9 नवंबर सोमवार को दोपहर 3.29 बजे के करीब राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केन्द्र (NCS) ने 1.9 रिक्टर स्केल का झटका दर्ज किया।

इसका केन्द्र नागपुर बताया गया और यह झटका धरती में 4 किमी गहराई में दर्ज हुआ। हालांकि इसका असर ऊपर महसूस नहीं हुआ। इसके एक दिन पूर्व दिवाली के दिन यानी 8 नवंबर को भी नागपुर से करीब 27 किमी दक्षिण-पूर्व में उमरेड के पास 2।6 रिक्टर स्केल का झटका दर्ज किया गया था।

विदर्भ क्षेत्र में अब लगातार आ रहे भूकंप

यानी लगातार 2 दिनों से नागपुर व आसपास के क्षेत्र में भूकंप की गतिविधि दर्ज हुई है। हालांक इसकी तीव्रता बहुत ही हल्की रही जो महसूस नहीं हुई लेकिन आशंका जताई जा रही है कि यह क्षेत्र भूकंप के लिए संवेदनशील तो नहीं बनता जा रहा है।

कभी भूकंप के लिहाज से सुरक्षित माना जाने वाला नागपुर और आसपास का विदर्भ क्षेत्र अब लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से आशंकित हो रहा है।

केंद्र सतह से 8 से 10 किमी गहराई में पाया गया

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और वैज्ञानिकों की हालिया रिपोर्टों ने इस बात की ओर इशारा किया है कि इस क्षेत्र में लगातार दर्ज की जा रही भूकंपीय गतिविधियां किसी बड़ी चेतावनी का संकेत हो सकती हैं।

हाल ही में आए झटकों का केंद्र सतह से 8 से 10 किमी गहराई में पाया गया जिससे यह स्पष्ट होता है कि ये झटके किसी खनन की वजह से नहीं बल्कि पूरी तरह प्राकृतिक भूगर्भिक प्रक्रियाओं का हिस्सा हैं।

कामठी तहसीलों के 21 गांवों में अध्ययन

नागपुर जिले में बार-बार आ रहे झटकों को देखते हुए जीएसआई ने जून 2024 से विस्तृत अध्ययन शुरू किया और अगस्त 2024 में 1,400 वर्ग किमी क्षेत्र में माइक्रो-अर्थक्वेक सर्वेक्षण शुरू किया।

आधिकारिक तौर पर नागपुर सिस्मिक जोन-॥ में आता है जिसे भूकंप के लिए सबसे कम जोखिम वाला क्षेत्र माना जाता है।

जीएसआई की टीम ने पारशिवनी, कुही, उमरेड और कामठी तहसीलों के 21 गांवों को कवर कर जांच की। वैज्ञानिक इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या भूमिगत तनाव या दशकों से निष्क्रय पड़ीं दरारे फिर से सक्रिय हो रही है।

2023 से 2026 तक कई बार दर्ज हुए झटके

पिछले कुछ वर्षों में नागपुर और आसपास के विदर्भ क्षेत्र में कई कम तीव्रता वाली भूकंपीय घटनाएं दर्ज की गई हैं।

  • 2023: नागपुर क्षेत्र में कम तीव्रता के दो भूकंप दर्ज हुए।

  • फरवरी-मार्च 2024: नागपुर के आसपास छह भूकंपीय घटनाएं सामने आईं।

  • मार्च 2024: हिंगना के झिलपी तालाब, पारशिवनी और वर्धा रोड क्षेत्र के आसपास झटके दर्ज किए गए।

  • 3 मई 2024: सावनेर के सिंगोरी गांव के पास 2.5 तीव्रता का भूकंप आया।

  • 4 मई 2024: कुही के मालनी गांव के पास 2.4 तीव्रता का झटका दर्ज हुआ।

  • सितंबर 2024: अमरावती के मेलघाट में 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

  • अक्टूबर 2024: नागपुर सीमा के पास मध्य प्रदेश के सिवनी में 2.6 तीव्रता का भूकंप आया।

  • दिसंबर 2024: तेलंगाना के मुलुगु में 5.3 तीव्रता के भूकंप से विदर्भ के कई इलाकों में झटके महसूस किए गए।

  • 22 अक्टूबर 2026: चंद्रपुर के घुग्घुस में 2.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

  • 8 नवंबर 2026: उमरेड के पास 2.6 तीव्रता का झटका दर्ज हुआ।

  • 9 नवंबर 2026: नागपुर में 1.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल