नागपुर मंडल, कवच प्रणाली, रेल सुरक्षा,(साेर्स: नवभारत डिजाइन फोटो) 
नागपुर

मध्य रेल का बड़ा कदम, नागपुर मंडल में 'कवच' की सफलता, इटारसी-नागपुर रेलखंड हुआ और सुरक्षित

Nagpur Division Kavach: मध्य रेल नागपुर मंडल ने गोधनी-तिगांव सेक्शन में स्वदेशी कवच ट्रेन सुरक्षा प्रणाली शुरू कर दी है। इससे इटारसी-नागपुर रेलखंड पर ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित व विश्वसनीय होगा।

अंकिता पटेल

Nagpur Division Kavach System Railway Safety: मध्य रेल नागपुर मंडल ने रेल सुरक्षा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए गोधनी-तिगांव सेक्शन में रेल खंड पर स्वदेशी स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली स्टैंडर्ड कवच का सफलतापूर्वक कमीशनिंग कर दिया। इसके साथ ही दिल्ली रूट पर इटारसी-नागपुर के बीच यह महत्वपूर्ण घाट सेक्शन अत्याधुनिक सुरक्षा तकनीक से लैस हो गया। रेलवे का दावा है कि इससे ट्रेनों का संचालन पहले से अधिक सुरक्षित, विश्वसनीय और सुचारु होगा तथा मानवीय त्रुटियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा।

देश के व्यस्ततम रेल सेक्शनों में शामिल

उल्लेखनीय है कि गोधनी-तिगांव सेक्शन मध्य रेल के तहत नागपुर से इटारसी के बीच महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसे देश के सबसे व्यस्त और उच्च घनत्व वाले रेल कॉरिडोरों में शामिल किया जाता है।

यह सेक्शन चुनौतीपूर्ण घाट क्षेत्र से होकर गुजरता है, जहां तीन ढाल, भारी रेल यातायात और जटिल परिचालन परिस्थितियों के कारण ट्रेनों के संचालन में विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। ऐसे सेक्शन पर स्टैंडर्ड कवच का लागू होना सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

हर पल रहेगी ट्रेनों की निगरानी

स्टैंडर्ड कवच पूरी तरह स्वदेशी तकनीक पर आधारित स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली है। यह ट्रेन की गति और संचालन पर लगातार नजर रखती है तथा लोको पायलट को निर्धारित गति सीमा का पालन करने में सहायता करती है।

यदि किसी कारणवश सिग्नल पासिंग एट डेंजर (एसपीएडी) जैसी स्थिति बनती है या गति निर्धारित सीमा से अधिक हो जाती है तो प्रणाली स्वतः बैंक लगाकर दुर्घटना की संभावना को काफी हद तक कम कर देती है।

सुरक्षा के साथ बढ़ेगी परिचालन क्षमता

संचालन अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित होगा, इससे परिचालन दक्षता में भी सुधार आएगा तथा व्यस्त रेलमार्ग पर ट्रेनों के संचालन रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कवच प्रणाली लागू होने से इस कठिन चाट सेक्शन में यात्री और मालगाड़ियों का को और बेहतर बनाया जा सकेगा।

मध्य रेल ने कहा कि यह उपलब्धि भारतीय रेल के सुरक्षा आधुनिकीकरण अभियान और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना के अनुरूप है, स्वदेशी तकनीकों के उपयोग से रेल सुरक्षा को नई मजबूती मिल रही है। गोधनी-तिगांव सेक्शन पर स्टैंडर्ड कवच की सफल तैनाती इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

NHAI Recruitment 2026: मैनेजर और DGM के 60 पदों पर बंपर भर्ती, 21 सितंबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता, सैलरी

दिल्ली के करोल बाग में बड़ा हादसा, बिल्डिंग गिरने से मलबे में दबे लोग, एक की मौत

जंतर-मंतर आंदोलन को लेकर RSS की दो टूक, युवाओं की चिंता समझे सरकार, दूर हों सिस्टम की खामियां