मंथन-4 में बोले सीएम देवेंद्र फडणवीस फोटो सोर्स-x
नागपुर

पुणे और नागपुर में जमीन-आसमान का फर्क! राहुल गांधी के कार्यक्रम पर देवेंद्र फडणवीस का तीखा हमला

Fadnavis Rahul Gandhi: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कांग्रेस को दिशाहीन बताते हुए तीखा हमला बोला।

अंकिता पटेल

Fadnavis Attacks Rahul Gandhi: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस को दिशाहीन बताते हुए आरोप लगाया कि पार्टी के नेता चर्चा में बने रहने के लिए लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। फडणवीस ने राहुल गांधी के पुणे में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम पर भी निशाना साधा और महिला आरक्षण के मुद्दे पर उनकी कथित दोहरी भूमिका का आरोप लगाया।

रेशिमबाग में आयोजित 'मंथन-4 युवा' कार्यक्रम के समापन के बाद 'जेन-जी' युवाओं से संवाद करते हुए फडणवीस ने कहा कि पुणे और नागपुर के कार्यक्रमों में बड़ा अंतर है। 'मंथन' कार्यक्रम में युवा अपनी इच्छा और उत्साह से शामिल हुए, जबकि कांग्रेस के कार्यक्रम में लोगों को लाने का आरोप उन्होंने लगाया।

कांग्रेस का जनता से टूटा नाता

शरद पवार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात को लेकर पूछे गए सवाल पर भी फडणवीस ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास अब कोई स्पष्ट दिशा नहीं है और उसके नेता अलग-अलग बयान देकर चर्चा में बने रहने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस का जनता और जमीन से नाता टूट चुका है।

महिला आरक्षण को लेकर राहुल पर निशाना

फडणवीस ने कहा कि राहुल गांधी युवतियों से संवाद करते हैं, लेकिन महिला आरक्षण के मुद्दे पर उनका रुख अलग है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे हैं, जबकि राहुल गांधी ने महिला आरक्षण से जुड़े फैसले का विरोध किया। इससे उनकी दोहरी भूमिका सामने आती है।

आदिवासी विद्यार्थियों के लिए कई फैसले

आदिवासी विद्यार्थियों के आंदोलन पर फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार ने उनके कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र देश का पहला राज्य है, जिसने आदिवासी विद्यार्थियों के लिए 'स्वयं योजना' लागू की है।

सरकारी छात्रावास में जगह नहीं मिलने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा, भोजन और आवास के लिए हर महीने 7 हजार रुपये देने का निर्णय भी सरकार ने लिया है।

यही है महाराष्ट्र की असली जेन-जी

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि करीब एक महीने चले 'मंथन' कार्यक्रम में लगभग डेढ़ लाख विद्यार्थी और युवा शामिल हुए। रेशिमबाग में आयोजित कार्यक्रम में करीब 25 हजार युवाओं की भागीदारी रही। उन्होंने बताया कि 4,100 युवा-युवतियों और 585 ध्वजचारकों के ढोल-ताशा दल ने नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यही महाराष्ट्र की असली जेन-जी है।

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?