सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

एनसीपी विलय पर सीएम फडणवीस ने साधी चुप्पी, विधानसभा चुनावों में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी

Devendra Fadnavis Nagpur Visit: नागपुर में सीएम फडणवीस ने राकां विलय पर साधी चुप्पी, पेट्रोल की किल्लत को बताया अफवाह। 69वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में 29 राज्यों के पुलिस अफसर शामिल।

प्रिया जैस

69th All India Police Duty Meet: राष्ट्रवादी कांग्रेस के दोनों गुटों के विलय से संबंधित चर्चा के सवालों पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इस संदर्भ में टिप्पणी करने का यह उचित समय नहीं है। डीसीएम सुनेत्रा पवार राष्ट्रवादी की अध्यक्ष हैं। वे ही इस विषय पर अपनी राय स्वयं व्यक्त करेंगी। इसलिए इस मुद्दे पर फिलहाल मेरी कोई टिप्पणी नहीं है। वे नागपुर में आयोजित 69वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

ईरान-इजराइल युद्ध के चलते पेट्रोल, डीजल, गैस की किल्लत के संदर्भ में सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पेट्रोल की कमी को लेकर किसी को भी अफवाह नहीं फैलानी चाहिए। जब पहले लोगों ने कतारें लगाई थीं, तब भी हमने स्पष्ट कहा था कि हमारे पास पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। इसके बावजूद कुछ लोग अफवाह फैला रहे थे। अब ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आशा है अब कतारें नहीं लगेंगी।

आयोजन के संदर्भ में उन्होंने कहा कि ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट का इतिहास भी खास है। लगभग 69 वर्ष पहले पहली ड्यूटी मीट नागपुर में ही आयोजित हुई थी और इस वर्ष फिर से नागपुर को यह अवसर मिला है। देशभर के लगभग 29 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से करीब 1,300 पुलिस अधिकारी इस मीट के लिए नागपुर पहुंचे हैं।

पार्टी जहां भेजेगी वहां जाऊंगा

देशभर में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। प्रचार की जिम्मेदारी के संदर्भ में फडणवीस ने कहा कि पार्टी जहां मुझे भेजेगी, मैं वहां जाऊंगा। असम और केरल इन दो राज्यों में मैं चुनाव प्रचार के लिए जाने वाला हूं। अशोक खरात सेक्स स्कैंडल मामले में रूपाली चाकणकर को समन जारी करने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि इसकी मुझे फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

इस मामले की वर्तमान स्थिति क्या है, यह भी मुझे ज्ञात नहीं है। जांच निष्पक्ष रूप से जारी है। ऐसे मामलों की जानकारी रोजाना नहीं दी जाती। आवश्यकता होने पर ही जानकारी ली जाती है। इसलिए इस मामले की जांच जारी है और उचित समय पर इसकी जानकारी दी जाएगी।

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

पहलगाम हमले का एक और आतंकी हाशिम मूसा ढेर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रखा था 20 लाख रुपये का इनाम

नेपाल की बाढ़ से यूपी-बिहार जलमग्न, चंपारण में 4 जगह टूटे तटबंध, इंद्रावती का जलस्तर 53 साल के रिकॉर्ड के पार

अरब सागर में तीन हजार करोड़ का ड्रग्स बरामद, इंडियन कोस्ट गार्ड के एक्शन में पांच पाकिस्तानी दबोचा गया

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बिगड़ेगा मौसम, 16 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी