राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले  सोर्स- सोशल मीडिया
नागपुर

देशभर के महानगरों में निकलेगी विशाल पदयात्रा, हर विधानसभा में राष्ट्र चिंतन संवाद से जुड़ेंगे दिग्गज

Deshbhar Mein Padyatra: जिला मुख्यालयों में 10-10 हजार लोगों की सहभागिता के साथ विशाल पदयात्राओं का आयोजन होगा। हर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्र चिंतन संवाद के जरिए बुद्धिजीवी एकजुट होंगे।

प्रमोद यादव

Highlights

  • देश के सभी महानगरों और जिला मुख्यालयों में पदयात्राएं आयोजित करने की योजना है।

  • प्रत्येक महानगर में 2 से 3 पदयात्राएं निकाली जाएंगी।

  • जिला मुख्यालयों में कम से कम एक पदयात्रा आयोजित करने का प्रस्ताव है।

  • प्रत्येक पदयात्रा में करीब 10 हजार नागरिकों की भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है।

  • देश के हर विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्र चिंतन संवाद आयोजित किया जाएगा।

National Awareness Campaign: नागपुर जिले में लोकतांत्रिक संस्थाओं, संवैधानिक प्रक्रियाओं और एसआईआर के संबंध में जनजागृति करने के साथ ही विपक्ष की ओर से किए जा रहे कथित भ्रामक प्रचार का जवाब देने के लिए भाजपा की ओर से देशव्यापी 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' अभियान चलाया जा रहा है।

5 नवंबर तक देशभर में विभिन्न जनजागृति कार्यक्रम, संवाद, पदयात्राएं, प्रेस परिषदें और युवाओं की सहभागिता वाले कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नागपुर में भी 2 से 5 नवंबर तक विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

नागपुर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ विशेष बैठक

यह जानकारी प्रेस परिषद में पालक मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने दी। उन्होंने बताया कि शहर में 2 से 5 नवंबर के बीच विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 2 नवंबर को नागपुर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई है।

सोशल मीडिया के माध्यम से लोकतंत्र से जुड़ी सही जानकारी नागरिकों तक पहुंचाने के संबंध में भी विचार-विमर्श होगा। प्रेस परिषद में शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी, महापौर नीता ठाकरे, विधायक कृष्णा खोपड़े, परिणय फुके, संजय भेंडे, सत्ता पक्ष नेता बाल्या बोरकर, श्रीकांत आगलावे, रितेश गावंडे, विष्णु चांगदे, जयप्रकाश गुप्ता, अर्चना डेहनकर, पवन तिवारी, वैभव बावनकर सहित अन्य उपस्थित थे।

बावनकुले ने बताया कि 4 को युवा संवाद, 5 को मोर्चा

बावनकुले ने बताया कि 3 नवंबर को विद्यार्थियों और युवाओं के लिए वक्तृत्व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। देश में वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम, लोकतांत्रिक व्यवस्था, संवैधानिक संस्थाओं और उनके खिलाफ पैदा की जा रही अराजकता के मुद्दों पर युवा और विद्यार्थी अपने विचार प्रस्तुत करेंगे 4 नवंबर को चिटणवीस मैदान में लगभग 5,000 युवाओं की सहभागिता से 'युवा संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। अभियान का समापन 5 नवंबर को नागपुर में भव्य पदयात्रा के साथ होगा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में आयोजित इस पदयात्रा में लगभग 15 से 20 हजार नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद है। यशवंत स्टेडियम से शुरू होने वाली यह पदयात्रा संविधान चौक पहुंचेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री की जनसभा के साथ अभियान का समापन होगा।

महानगरों और जिला मुख्यालयों में पदयात्रा का आयोजन

देश के सभी महानगरों और जिला मुख्यालयों में पदयात्राओं का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक महानगर में 2 से 3 पदयात्राएं तथा प्रत्येक जिला मुख्यालय में कम से कम एक पदयात्रा आयोजित करने की योजना है।

प्रत्येक पदयात्रा में लगभग 10,000 नागरिकों की सहभागिता का लक्ष्य रखा गया है। देश के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्र चिंतन संवाद का आयोजन किया जाएगा, कार्यक्रम में लगभग 200 बुद्धिजीवियाँ, प्राध्यापकों, डॉक्टरों, वकीलों, व्यवसायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों के व्यक्तियों को आमंत्रित किया जाएगा।

पुलिस स्टेशन में महिला से दुष्कर्म का आरोप, झारखंड में 15 पुलिसकर्मी सस्पेंड और 3 गिरफ्तार, SIT जांच जारी

पंजाब में AAP को एक और झटका, विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधानसभा से दिया इस्तीफा

उमर अब्दुल्ला की सरकार पर संकट? NC के 25 विधायक नाराज, 14 दिन का दिया अल्टीमेटम

Cyclone Explained: चक्रवात कैसे बनता है और बंगाल की खाड़ी में ज्यादा तूफान क्यों आते हैं?

11,200 मेगावाट की सियांग परियोजना पर बढ़ा विवाद, गिरफ्तारियों के खिलाफ अरुणाचल में आज बंद का ऐलान