नागपुर क्राइम  
नागपुर

गुडनाइट-दंतक्रांति टूथपेस्ट-झंडू बाम..., डुप्लीकेट चीजों के रैकेट का भंडाफोड़, करोड़ों का माल जब्त

Duplicate Products Racket: नागपुर जिले में डुप्लीकेट माल बनाने वाली फैक्ट्री में छापा मारा गया। फैक्ट्री से करोड़ों का नकली माल जब्त किया गया। इनमें कई तरह की नामी वस्तुएं शामिल रही।

प्रिया जैस

Nagpur Business: नागपुर में नामी कंपनियों के माल को डुप्लीकेट बनाकर मार्केट में खपाने वालों की जानकारी सामने आई है। आरोपी कई दिनों से डुप्लीकेट माल की सप्लाई मार्केट में कर कंपनियों को चूना लगाने का काम कर रहे हैं। कंपनियों की सेल में गिरावट आने के बाद यह मामला सामने आया। सेल में अचानक गिरावट आती देख कंपनियों ने इस पर नजर रखी जिसमें उन्हें ऑरेंज सिटी में डुप्लीकेट उत्पाद बनाने की जानकारी उजागर हुई।

इस पर नकली माल का उत्पादन, पैकेजिंग और मार्केटिंग करने वाली तीन फैक्ट्रियों पर मुंबई के मिडास हाइजीन इंडस्ट्रीज के अधिकारियों ने छापा मारकर नामी कंपनियों के उत्पादों सहित कुल 10 करोड़ रुपए का माल जब्त किया। इस कार्रवाई में वाठोड़ा पुलिस ने सहयोग किया। इसमें डेढ़ करोड़ रुपए की लक्ष्मण रेखा भी जब्त की गई।

छापामार कार्रवाई वाठोड़ा, भांडेवाड़ी क्षेत्र के संघर्षनगर स्थित फैक्ट्री व पैकेजिंग यूनिट, जरीपटका इलाके के नित्या पैकेजिंग व हिंदुस्तान मार्केटिंग यूनिट और उमरेड रोड स्थित उमरगांव की फैक्ट्री व पैकेजिंग यूनिट पर की गई।

बड़ी चालकी से माल खपता था मार्केट में

मामले में जरीपटका, हेमू कॉलोनी निवासी आरोपी दीपक कन्हैयालाल तलरेजा (52) छापे की खबर लगते ही फरार हो गया। मिडास हाइजीन के उपाध्यक्ष सुधीर वडगांवकर ने पुलिस के साथ आरोपी के जरीपटका स्थित घर पर भी छापा मारा। तलरेजा की जरीपटका फैक्ट्री देखने वाला मैनेजर हेमंत इंद्रसेन पखरानी भी फरार चल रहा है।

उमरगांव फैक्ट्री के एक अन्य मैनेजर सचिन देशमुख को गिरफ्तार किया गया। आरोपी तलरेजा नामी कंपनियों के माल बनाने में माहिर बताया जाता है। वह कंपनी की हूबहू प्रिंटिंग व पैकेजिंग कर मार्केट में उतारता था जिससे किसी को माल नकली होने के बारे में पता नहीं चल पाता था।

डुप्लीकेट उत्पादों में इनो, गुडनाइट, दंतक्रांति टूथपेस्ट, ऑलआउट, झंडू बाम, हार्पिक, क्लोजअप, सेंसोडाइन और अन्य उत्पाद भी मिले जिन्हें जब्त किया गया। यह कार्रवाई बंबई उच्च न्यायालय के आदेशानुसार और कंपनी के चेयरमैन प्रणय कपूर के मार्गदर्शन में की गई।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज