फसलें बर्बाद, किसानों को मिले बैंक के नोटिस, उद्धव ने बढ़ाया मदद का हाथ, बोले- अगर पंजाब को 50000...

Uddhav Thackeray: राज्य में बाढ़ के कारण हाहाकार मचा हुआ है। किसानों के सामने विकट संकट निर्माण हो गया है। इस बीच बाढ़ पीड़ितों को न्याय दिलाने विपक्ष भी खेतों में उतर गया है।
Uddhav Thackeray: राज्य में बाढ़ के कारण हाहाकार मचा हुआ है। किसानों के सामने विकट संकट निर्माण हो गया है। इस बीच बाढ़ पीड़ितों को न्याय दिलाने विपक्ष भी खेतों में उतर गया है।
किसानों से मिले उद्धव ठाकरे (सौजन्य-एक्स)
Published on: 
Updated on: 

Maharashtra News: राज्य में भारी बारिश के बाद गुरुवार को शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मराठवाड़ा के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पंचांग देखकर लोगों की मदद की जाएगी? सपकाल ने भी सरकार पर निशाना साधा। करने की विपक्ष ने किसानों का पूरा कर्ज माफ के साथ ही बाढ़ पीड़ितों को प्रति हेक्टेयर 50,000 नुकसान भरपाई देने की मांग है।

उद्धव ने सरकार को चेतावनी दी है कि किसानों का पूरा कर्ज माफ किया जाए अन्यथा शिवसेना किसानों के साथ सड़कों पर उतरेगी। अगर पंजाब को 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की सहायता मिल रही है तो महाराष्ट्र को भी क्यों नहीं दी जा सकती ? राज्य सरकार की सहायता बहुत कम है। अब किसानों को बैंक के नोटिस भी मिलने लगे हैं। मैं किसानों भाइयों से अनुरोध करता हूं कि कोई आत्महत्या न करे। अगर बैंक का नोटिस आता है तो उसे हमारे कार्यालय में लाएं, आगे क्या करना है, हम देखेंगे।

अगर पैसा नहीं तो छोड़ दो सरकार

शिवसेना सांसद संजय राउत ने अजित पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि पैसा नहीं है तो सरकार छोड़ दो। अगर आपके पास पैसे नहीं है तो सरकार क्यों चला रहे है? राज्य 9,000 करोड़ रुपये कर्ज के बोझ तले दबा है और उसके ब्याज पर भारी रकम खर्च हो रही है। आक्रोशित जनता विज्ञापन करने उतरे मंत्रियों के काफिले रोक रही है।

मदद करो, एहसान नहीं : कांग्रेस

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सपकाल ने कहा कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों के बयान शर्मनाक हैं। क्या आप मदद करके कोई एहसान कर रहे हैं? बाढ़ प्रभावित इलाकों में अभी तक एक भी प्रशासनिक अधिकारी मुआयना करने नहीं आया है। सिर्फ आंकड़े पेश किए जा रहे हैं, सरकार कोई ठोस फैसला नहीं ले रही है। सरकार के मंत्री और नेता खेतों में केवल फोटो सेशन कर रहे हैं। लोगों के आक्रोश को सरकार नहीं समझ रही है। यह एक असंवेदनशील सरकार है।

राहुल ने मराठवाड़ा के बाढ़ पीड़ितों के प्रति जताई संवेदना

काग्रेस नेता राहुल गांधी ने मराठवाड़ा में भारी बाढ़ के कारण हुई जनहानि और फसलों के नुकसान पर दुख जताया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से राहत कार्यों में तेजी लाने का आग्रह किया है। 'एक्स' पर राहुल ने लिखा, इस मुश्किल वक्त में मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित परिवारों के साथ है।

उन्होंने सरकार से राहत कार्यों में तेजी लाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि फसलों की बर्बादी का आकलन करके किसानों की पूरी मदद की जाए, राहुल ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को प्रशासन और जरूरतमंदों की हरसंभव मदद के लिए भी कहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com