साइबर ठगी फोटो- डिजाइन
नागपुर

फेसबुक पर लंदन के कारोबारी से दोस्ती पड़ी महंगी, नागपुर की महिला से 6.51 लाख की ठगी

Nagpur Cyber Fraud: नागपुर में फेसबुक फ्रेंड ने लंदन से महंगे गिफ्ट भेजने का झांसा देकर 52 वर्षीय महिला को डिजिटल अरेस्ट किया और पुलिस के नाम पर 6,51,000 रुपये ठग लिए। प्रतापनगर थाने में मामला दर्ज।

प्रमोद यादव

Highlights

  • नागपुर जिले की 52 वर्षीय महिला से कथित तौर पर 6.51 लाख रुपये की साइबर ठगी हुई।

  • आरोपी ने फेसबुक पर दोस्ती कर खुद को लंदन का चारपहिया वाहन कारोबारी बताया।

  • सोने के आभूषण, कपड़े और जूते भेजने का झांसा दिया गया।

  • मुंबई एयरपोर्ट और कस्टम विभाग में गिफ्ट फंसने की कहानी सुनाई गई।

  • राणा प्रतापनगर पुलिस ने रवि शर्मा नाम के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया।

Digital Arrest Scam Nagpur: नागपुर जिले में फेसबुक पर एक व्यक्ति से दोस्ती महिला को महंगी पड़ गई। फेसबुक फ्रेंड ने लंदन से महंगे उपहार भेजने का झांसा दिया। इसके बाद कस्टम और पुलिस के नाम पर 'डिजिटल अरेस्ट' का डर दिखाकर 52 वर्षीय महिला से 6,51,000 रुपये ऐंठ लिए।

इस प्रकरण में राणा प्रतापनगर पुलिस ने रवि शर्मा नामक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने फेसबुक के जरिए महिला से संपर्क किया था। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई। आरोपी ने खुद को लंदन में चारपहिया वाहनों का व्यवसायी बताते हुए वाट्सएप पर बातचीत शुरू की।

लंदन से महिला के मोबाइल पर वाट्सएप कॉल

प्रेम का नाटक कर उसने महिला का विश्वास जीता। यहां तक कि महिला के पति की तबीयत के बारे में पूछताछ कर सहानुभूति जताई। जरूरत पड़ने पर आर्थिक मदद करने का भरोसा भी दिलाया। आरोपी ने 8 अक्टूबर को अपना जन्मदिन होने का हवाला देते हुए लंदन से सोने के आभूषण, कपड़े और जूते भेजने की जानकारी दी। इसके बाद महिला को बताया गया कि उपहार मुंबई एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं।

इसी बीच महिला के मोबाइल पर वाट्सएप कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को रवि शर्मा का सहयोगी बताते हुए कहा कि उसके पास भेजा गया सामान है और उसके वाहन का एक्सीडेंट हो गया है।

महिला को कथित तौर पर 'डिजिटल अरेस्ट' में रखा

उसने मदद के नाम पर 1.50 लाख रुपये मांगे, रकम नहीं देने पर पुलिस में शिकायत करने की धमकी भी दी। महिला ने शुरुआत में 32,000 रुपये जमा कर दिए। इसके अगले ही दिन आरोपियों ने फिर संपर्क किया और उपहार कस्टम विभाग में फंसने की बात कही।

इसके बाद कस्टम और पुलिस के नाम पर कार्रवाई का डर दिखाते हुए महिला को कथित तौर पर 'डिजिटल अरेस्ट' में रखा गया, मानसिक दबाव बनाकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम जमा करवाई गई। 21 सितंबर से 31 अक्टूबर के बीच चले इस पूरे घटनाक्रम में महिला से कुल 6।51 लाख रुपये ठग लिए गए। आखिरकार पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।

11,200 मेगावाट की सियांग परियोजना पर बढ़ा विवाद, गिरफ्तारियों के खिलाफ अरुणाचल में आज बंद का ऐलान

जस्टिस भुइंया के बयान ने छेड़ी सामाजिक बहस, समाज में तानाशाही पनपने का खतरा क्यों बताया?

India Renewable Energy Summit: PM मोदी करेंगे रिन्यूएबल एनर्जी समिट का शुभारंभ, 130 से अधिक देश होंगे शामिल

Cyclone Murasu: आंध्र प्रदेश में आज टकराएगा भीषण मुरासु चक्रवात, 120 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Delhi Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली; देशभर से जुटे विपक्षी नेता, CEC का इस्तीफा रहा मुद्दा