मुंबई एयरपोर्ट पर 19 नवंबर को 6 घंटे ठप रहेंगी उड़ानें, दोनों रनवे का होगा वार्षिक मेंटेनेंस, नोटम जारी

Mumbai Airport News: मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 19 नवंबर को सुबह 11 से शाम 5 बजे तक दोनों रनवे बंद रहेंगे। मेंटेनेंस कार्य के लिए नोटम जारी किया गया है।
Flight operations at Mumbai Airport will be suspended for 6 hours on November 19
मुंबई एयरपोर्ट सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मुंबई एयरपोर्ट पर 19 नवंबर को 6 घंटे उड़ानें बंद रहेंगी।

  • सुबह 11 से शाम 5 बजे तक दोनों रनवे बंद रहेंगे।

  • वार्षिक मरम्मत के तहत रनवे, लाइटिंग और जल निकासी की जांच होगी।

Mumbai Airport Runway Closure: देश के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में शामिल छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 19 नवंबर को छह घंटे तक विमानों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। मानसून के बाद रनवे के वार्षिक रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक हवाई अड्डे के दोनों रनवे बंद रखे जाएंगे।

हवाई अड्डा प्रशासन के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा और उड़ानों का परिचालन अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाए रखने के लिए यह नियमित रखरखाव जरूरी है। निर्धारित समय में रनवे से विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ नहीं हो सकेगा।

रनवे की सतह और लाइटिंग सिस्टम की होगी जांच

रखरखाव के दौरान रनवे की सतह की मजबूती की जांच की जाएगी। इसके अलावा लाइटिंग सिस्टम, दिशा बताने वाली मार्किंग और जल निकासी व्यवस्था का भी निरीक्षण किया जाएगा। जरूरत के मुताबिक इनकी मरम्मत और सुधार का काम पूरा किया जाएगा।

मानसून के दौरान बारिश और नमी का असर रनवे की सतह तथा उससे जुड़ी व्यवस्थाओं पर पड़ सकता है। ऐसे में सुरक्षित उड़ान संचालन के लिए मानसून के बाद इस तरह का वार्षिक रखरखाव किया जाता है।

Flight operations at Mumbai Airport will be suspended for 6 hours on November 19
संभाजीनगर के विवादित जमीन पर न करें निर्माण, रोशन गेट क्षेत्र में औरंगाबाद खंडपीठ ने जिलाधिकारी को दिए निर्देश

छह महीने पहले से शुरू थी तैयारी

हवाई अड्डा प्रबंधन ने यात्रियों को होने वाली संभावित असुविधा कम करने के लिए करीब छह महीने पहले ही संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय शुरू कर दिया था। एयरलाइंस और पायलटों को भी इस बारे में पहले से सूचना जारी की गई है।

इससे विमानन कंपनियों को अपनी उड़ानों के समय में बदलाव करने और परिचालन से जुड़े कर्मचारियों की ड्यूटी व्यवस्थित करने के लिए पर्याप्त समय मिल गया है।

Flight operations at Mumbai Airport will be suspended for 6 hours on November 19
मुंबई में फिर झटका: CNG के दाम में ₹1 की बढ़ोतरी, ₹90 हुआ भाव; 7 महीनों में ₹9 महंगा हुआ ईंधन

रोजाना होती हैं 1,000 तक उड़ानें

मुंबई एयरपोर्ट दुनिया के सबसे व्यस्त सिंगल रनवे हवाई अड्डों में गिना जाता है। यहां रोजाना करीब 950 से 1,000 उड़ानों का संचालन होता है। प्रतिदिन लगभग डेढ़ लाख से पौने दो लाख यात्री इस हवाई अड्डे से सफर करते हैं। ऐसे में छह घंटे का यह ब्लॉक विमानन कंपनियों और यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है। यात्रियों को सलाह है कि वे अपनी उड़ान से जुड़ी जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें।