नागपुर

विट्ठल-रुक्मिणी के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब; आषाढ़ी एकादशी पर ‘विदर्भ के पंढरपुर’ धापेवाड़ा में गूंजा हरिनाम

नवभारत डेस्क

कलमेश्वर. आषाढ़ी एकादशी पर गुरुवार को ‘विदर्भ के पंढरपुर’ धापेवाड़ा में भगवान विट्ठल-रुक्मिणी के दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा. सभी भक्त परिवार सहित सुबह तड़के ही मंदिर पहुंच गए. उन्होंने भगवान की आरती करने के साथ भोग लगाया. इस दौरान दिंडियां भी ‘जय हरि विट्ठल’ नाम का जप करते नजर आईं. भक्तों ने सामूहिक प्रार्थना करके भगवान से अच्छी वर्षा की कामना की.

मंदिर कमेटी के सचिव आदित्य पवार के अनुसार गुरुवार को करीब 1 लाख श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए. यह क्रम देर रात तक चला. इस दौरान करीब 15 से 20 दिंडियां भी पहुंच चुकी थीं. मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए मंदिर कमेटी द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे. बुजुर्गों और बीमार लोगों को दर्शन के लिए अलग से व्यवस्था की गई.

भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर परिसर के अंदर पूजा-सामग्री के साथ कई तरह की चीजों को बेचने के लिए दूकानें सजाई गई थीं. वाहनों के लिए अलग से पार्किंग व्यवस्था कोलबास्वामी स्कूल के पीछे की गई. किसी भी प्रकार के उपद्रव से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा.

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें