वाडी में अपराधी के पास पिस्टल (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

वाडी के पिस्टल, जिंदा कारतूस का मामले में नया मोड़, 2 में से तीसरे आरोपी की हो चुकी है हत्या

Nagpur Crime: वाडी पुलिस द्वारा पकड़े गए 2 शातिर अपराधियों के पास से 2 पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस के मामले में नया मोड आ गया। अपराधियों को हथियारों को सप्लाई करने वाले तस्कर की करीब हत्या हो चुकी है।

आंचल लोखंडे

Wadi Police: वाडी पुलिस द्वारा एक दिन पहले दो शातिर अपराधियों के पास से दो पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस के मामले में नया मोड आ गया। पता चला कि अपराधियों को हथियारों को सप्लाई करने वाले तस्कर की करीब डेढ़ महीना पहले ही हत्या हो चुकी है। उसका नाम यशोधरानगर निवासी समीर शेख उर्फ ‘येड़ा’है।

उल्लेखनीय है कि वाडी पुलिस ने वडधामना के इस्माइल लेआउट क्षेत्र में ट्रैप लगाकर अल्केश गजभिये को पकड़ा था। उसके पास से एक पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन समेत ₹82,500 रुपये का माल जब्त किया था। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, मारपीट और अवैध हथियार रखने जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वर्तमान में वह एक मालवाहक वाहन चालक के रूप में काम कर रहा था।

येड़ा से खरीदे थे हथियार

पूछताछ में अल्केश ने बताया कि उसके दूसरे साथी पीयूष मलवंडे के पास भी एक पिस्टल है। उन्होंने ये हथियार अपने दोस्त समीर शेख उर्फ ‘येड़ा’से खरीदा था। पुलिस ने पीयूष को भी गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक और पिस्टल बरामद हुई। उधर, जांच में सामने आया कि मामले में हथियार तस्कर के तौर पर आरोपी बनाये गये येड़ा की करीब डेढ़ महीने पहले हत्या हो चुकी है। यदि अल्केश की बात पर विश्वास किया जाये तो अपराधी काफी दिनों से ये घातक हथियार लेकर शहर में घूम रहे थे।

गिरोह की जड़ों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी पुलिस

पता चला कि पीयूष के खिलाफ भी हत्या और मारपीट के अपराध पहले से दर्ज हैं। हाल ही में जेल से छूटने के बाद उसने प्रॉपर्टी डीलिंग का काम शुरू किया था, और उसी काम में दबदबा दिखाने के लिए उसने यह हथियार हासिल किया था। पुलिस अब इस गिरोह की जड़ों तक पहुंचने के प्रयास में जुटी है।

चीन की मदद से स्पेस में ताकत बढ़ा रहा पाकिस्तान, CDS जनरल सुब्रमणि ने जताई चिंता; बताई तीन बड़ी चुनौतियां

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

Delimitation Bill: संसद सत्र से पहले PM मोदी की दो टूक, महिला आरक्षण बिल पर पीछे नहीं हटेगी सरकार

भारत में 50 साल बाद हो रहा परिसीमन; जानें अब तक कितनी बार हुआ डिलिमिटेशन, कब-कब बढ़ीं लोकसभा की सीटें

संसद विशेष सत्र 30 नवंबर: परिसीमन विधेयक पर क्या है मोदी सरकार की रणनीति?