भव्य बिजनेस कॉम्प्लेक्स और अत्याधुनिक पार्किंग परिसर विकसित प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
नागपुर

नागपुर कॉटन मार्केट में बनेगा 64 करोड़ रुपए का बिजनेस कॉम्प्लेक्स, मेट्रो के प्लान से पार्किंग झंझट खत्म

Nagpur Cotton Market Metro Project: महा मेट्रो कॉटन मार्केट स्टेशन के पास 34,000 वर्गफुट जमीन पर 64.8 करोड़ रुपए का अत्याधुनिक बिजनेस व मल्टीलेवल पार्किंग कॉम्प्लेक्स बनाएगी। ट्रैफिक से मिलेगी राहत।

प्रमोद यादव

Maha Metro Business Complex Nagpur: नागपुर शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल और ऐतिहासिक व्यापारिक केंद्र कॉटन मार्केट के पास खाली पड़ी करीब 34,000 वर्गफुट जमीन पर महा मेट्रो प्रशासन द्वारा रोजगार उत्पन्न करने के उद्देश्य से एक भव्य बिजनेस कॉम्प्लेक्स और अत्याधुनिक पार्किंग परिसर विकसित किया जाएगा।

महा मेट्रो ने इस इलाके में व्यावसायिक बुनियादी ढांचा विकसित करने और शहरी परिवहन को सुगम बनाने के लिए एक बड़ा मास्टर प्लान तैयार किया है। महा मेट्रो ने इस काम के लिए कागजी प्रक्रियाएं भी शुरू कर दी हैं। यह परियोजना पीपीपी मॉडल आधारित होगी। संभवतः इससे पीस बाजार बहुल इलाके ने व्यवसायीकरण को बल मिलेगा।

मल्टीमॉडल पार्किंग और ट्रैफिक समाधान

प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉटन मार्केट मेट्रो स्टेशन से ठीक सटकर स्थित खाली पड़ी लगभग 34,000 वर्गफुट की अत्यंत कीमती जमीन पर एक अत्याधुनिक व्यावसायिक और मल्टीमॉडल पार्किंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा।

पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर आधारित यह महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट न केवल कॉटन मार्केट की पुरानी ट्रैफिक समस्याओं और पार्किंग की मार झेल रहे व्यापारियों को बड़ी राहत देगा बल्कि क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी सुविधा पहुंचाएगा।

नागपुर शहर में महा मेट्रो के अनुसार इस पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित विकास लागत लगभग 64.8 करोड़ रुपये तय की गई है। इसके लिए निजी क्षेत्र के बड़े डेवलपर्स को आमंत्रित किया जा रहा है, जो 'डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ऑपरेट एंड ट्रांसफर' के आधार पर इसे तैयार करेंगे। महा मेट्रो ने इसके निर्माण का कार्य अगले 3 वर्षों के भीतर पूरा करने लक्ष्य भी महा मेटो ने तय किया है।

कॉटन मार्केट में पार्किंग संकट से मिलेगी मुक्ति

नागपुर शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल और ऐतिहासिक व्यापारिक केंद्र कॉटन मार्केट और आसपास के बोक व खुदरा बाजार में रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही होती है जिसके कारण घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। महा मेट्रो के इस प्रोजेक्ट में मल्टीलेवल पार्किंग परिसर भी विकसित किया जाएगा।

ग्राहकों और व्यापारियों के दोपहिया व चारपहिया वाहनों के लिए विशाल पार्किंग उपलब्ध होगी। इस बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर में आधुनिक दुकाने, कॉर्पोरेट ऑफिस और शोरूम तैयार होंगे, मेट्रो सुरक्षा नियमों के तहत इस पूरी 34,000 वर्गफुट जमीन का उपयोग केवल व्यावसायिक और पार्किंग गतिविधियों के लिए ही होगा।

जनरल धीरज सेठ का रूस दौरा खत्म, नेशनल डिफेंस कंट्रोल सेंटर से आर्टिलरी अकादमी तक, जानें दौरे की खास बातें

Bihar Flood Tragedy: भागलपुर में बाढ़ के पानी ने ली 6 बच्चों की जान, नहाने के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा

कम्युनिज्म की राह पर जा रहे राहुल गांधी, पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान पर नार्थ टू साउथ राजनीति

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का 80% काम पूरा, B28 से 2027 में शुरुआत; 12 स्टेशन और 2 घंटे में सफर

क्या चुनाव आयोग का फैसला पलट जाएगा ? ममता बनर्जी की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार