प्रफुल गुडधे,(सोर्स: सोशल मीडिया)  
नागपुर

नागपुर सियासी जंग: आगामी सीपी पर बरसे प्रफुल गुडधे, बीजेपी ने कसा तंज; खुलकर सामने आया नया विवाद

Nagpur Politics Praful Gudhe: कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रफुल गुडधे ने नए सीपी विश्वास नांगरे पाटिल को लेकर गंभीर आशंका जताई। बयान के बाद भाजपा ने पलटवार किया और नया राजनीतिक विवाद शुरू हो गया।

अंकिता पटेल

Nagpur Vishwas Nangare Patil Controversy: नागपुर कांग्रेस के शहर अध्यक्ष प्रफुल गुडधे ने अब यह आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है कि आने वाले नये सीपी विश्वास नांगरे पाटिल उनका एनकाउंटर कर सकते हैं। उनके आरोप पर बीजेपी ने उन पर तंज कसा है। इससे एक नया राजनीतिक। विवाद शुरू हो गया है।

डधे ने आरोप लगाए हैं कि मुझ पर बीजेपी ने पहले ही अर्बन नक्सली होने का आरोप लगाया है। अब जो सीपी आ रहे हैं वे खुद को संघ का करीबी जता रहे हैं। मुझे संदेह है कि वे मेरा एनकाउंटर कर सकते हैं।

नए सीपी की भूमिका पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

गुडधे ने कहा कि पाटिल का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें वे आरएसएस की तारीफों के पुल बांध रहे हैं। संघ की विचारधारा संविधान के विपरीत है। सवाल यह है कि नये सीपी संविधान के अनुरूप कार्य करेंगे या संघ की विचारधारा के अनुसार।

गुडधे ने दावा किया कि इस मुद्दे को लेकर मुस्लिम और बौद्ध समुदाय के लोगों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। पाटिल को स्पष्ट करना चाहिए कि वे एक सरकारी अधिकारी के रूप में संविधान की मर्यादाओं के भीतर रहकर कार्य करेंगे। गुडधे ने कहा कि सीपी के कार्यभार संभालने के बाद वे उनसे मिलकर उनकी भूमिका तथा विचारधारा को लेकर स्पष्टीकरण मांगेंगे।

चोर की दाढ़ी में तिनका : कुकड़े

उधर, बीजेपी ने तंज कसा कि गुडधे पाटिल स्वयं को नक्सली मानने लगे हैं। ऐसे में निराधार आशंका व्यक्त कर रहे हैं। चोर की दाढ़ी में तिनका समान स्थिति है। बता दें कि बीजेपी के पूर्व शहर अध्यक्ष बंटी कुकड़े ने कुछ दिनों पहले प्रेस परिषद में आरोप लगाया था कि प्रफुल गुडधे का व्यवहार और बयान अर्बन नक्सली के समान है।

कुकड़े ने फिर कहा कि व्यवहार में सुधार की बजाय गुडधे को ही डर क्यों लग रहा है। उन्होंने कहा कि फिलहाल देश में किसी को डरने की जरूरत नहीं है। देश संविधान के आधार पर ही चलेगा।

बीजेपी शहर अध्यक्ष दयाशंकर तिवारी ने कहा कि आशंका तो यह भी है कि गुडघे अवैध गतिविधियों में लिप्त तो नहीं हैं क्योंकि गुडधे के व्यवहार को भले ही अर्बन नक्सली समान कहा गया लेकिन वे स्वयं दर्शा रहे हैं कि वे स्वयं को अर्बन नक्सली मान रहे हैं।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक