अतुल लोंढे और एकनाथ शिंदे (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

कुछ तो बड़ा होने वाला है...अतुल लोंढे ने दिए संकेत, बोले- खुद को हल्का समझ रहे हैं एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र की राजनीति में पहले ही उथल-पुथल चल रही है। इस बीच एकनाथ शिंदे के बयान ने और हड़कंप मचा दिया है। एकनाथ शिंदे के बयान से अब सीएम देवेंद्र फडणवीस को जोरदार झटका लगने वाला है।

प्रिया जैस

नागपुर: एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को अपने नागपुर दौरे के दौरान एक बयान दिया। इस बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। इस बयान को लोग देवेंद्र फडणवीस की ओर इशारा समझ रहे है तो वहीं कुछ इस बात से मना कर रहे है। इस बीच कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने बड़ा बयान दिया है।

अतुल लोंढे ने एकनाथ शिंदे के हल्के में न लें वाले बयान पर कांग्रेस के प्रवक्ता अतुल लोंढे ने कहा कि, पता नहीं मुझे हल्के में मत लीजिए शब्दों का इस्तेमाल करते है। कहीं वह खुद को हल्का तो नहीं समझ रहे है या खुद को बहुत ज्यादा समझ बैठे है।

कुछ बड़ा होने वाला है - अतुल लोंढे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बयान पर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अतुल लोंधे पाटिल ने कहा, "देवेंद्र फडणवीस धीरे-धीरे एकनाथ शिंदे द्वारा जारी टेंडर और उनके द्वारा पारित नीतियों को खत्म कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि आने वाले दिनों में महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है जिससे देवेंद्र फडणवीस को झटका लग सकता है।"

एकनाथ शिंदे का पूरा बयान

आपको बताते चले कि अपने नागपुर दौरे के दौरान एकनाथ शिंदे ने उन्हें हल्के में न लेने की बात कही थी। एकनाथ शिंदे ने कहा था महाराष्ट्र में महायुति की जीत को लेकर एकनाथ शिंदे ने कहा, जब आपने 2022 में इसे हल्के में लिया, तो घोड़ा पलट गया, और मैंने सरकार बदल दी, हम आम लोगों की इच्छाओं की सरकार लाए। विधानसभा में अपने पहले भाषण में मैंने कहा था कि देवेंद्र फडणवीस जी को 200 से ज्यादा सीटें मिलेंगी, और हमें 232 सीटें मिलीं।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मै अपना काम करता रहूंगा। एकनाथ शिंदे ने कहा, “इसलिए मुझे हल्के में मत लीजिए, जो लोग इस संकेत को समझना चाहते हैं, वे इसे समझ लें और मैं अपना काम करता रहूंगा।” एकनाथ शिंदे के इस बयान के बाद से ही उनका ये इशारा नाराजगी के बीच देवेंद्र फडणवीस की ओर लग रहा था। उनके इस बयान का विपक्ष भी पूरा फायदा उठाने के लिए तत्पर होगा।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर बड़ा उलटफेर, NSUI के विजय शंकर मीणा 424 वोट से आगे, ABVP पिछे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट

श्रमिकों की सुविधा के लिए EPFO ने शुरू किया WhatsApp चैनल, एक क्लिक में हर छोटी जानकारी

शराबबंदी से बढ़ता है जहर का व्यापार! सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र का पुराना नियम रद्द कर कही यह बात

PM नरेंद्र मोदी ने 51,000 से ज्यादा युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- FTA से खुल रहे करियर के नए अवसर