कोराडी हत्या, (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर कोराडी विवाद: सिगरेट पीते वक्त शुरू हुआ झगड़ा, देर रात बन गया मर्डर केस; नाबालिग समेत 4 अरेस्ट

Nagpur Koradi Murder: नागपुर के कोराडी में पान टपरी पर मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। सिगरेट पीते समय पैर लगने पर हुए झगड़े में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल हुआ।

अंकिता पटेल

Nagpur Late Night Incident: नागपुर कोराडी थाना क्षेत्र में भारत फर्नीचर के पास पान की टपरी पर सिगरेट पीते समय एक युवक का पैर दूसरे को लग जाने से शुरू हुआ विवाद हत्या में बदल गया। यह सनसनीखेज घटना मंगलवार को देर रात करीब डेढ़ बजे की है। घटना में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसका मित्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

इस मामले में पुलिस ने 8 आरोपियों में से नाबालिग समेत 4 को अरेस्ट कर लिया। मृतक का नाम शिवकृष्ण धाम, कोराडी निवासी शुभम राजेश बेसरे बताया गया है, जबकि उसके जख्मी साथी का नाम अतुल बलराम इवनाते (25) है। पुलिस ने दहेगांव निवासी हर्षल तेजराम नारे (24), जरीपटका निवासी व्यंकटेश विक्रम बडेल (22) और मयंक मुन्ना मनपे (21) के अलावा एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कोराडी निवासी तेजस उर्फ कोला प्रमोद झोडापे (22), जरीपटका निवासी प्रिंस उर्फ तृषित संजय चावरे (20), मोहित धीरज रामटेके (22) और पीयूष अतुल डोंगरे (20) की तलाश कर रही है।

जमानत पर छूटा था तेजस

जानकारी के अनुसार, शुभम मजदूरी करता था। मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे नागपुर-कोराडी सर्विस रोड के किनारे भारत फर्नीचर के पास शुभम और अतुल पान की टपरी पर सिगरेट पी रहे थे, वहां एनपीडीए के अपराध में कुछ दिन पहले जेल से जमानत पर बाहर आया तेजस अपने अन्य साथी हर्षल और पीयूष के साथ खड़ा था। सिगरेट पीते समय अतुल का पैर तेजस को लग गया। इस बात को लेकर तेजस ने विवाद शुरू कर दिया। कुछ समय बाद झगड़ा शांत हो गया लेकिन तेजस ने फोन कर अपने साथियों मयंक, प्रिन्स और मोहित को बुला लिया, उनके साथ एक नाबालिग साथी भी था।

चाकू, लकड़ी के डंडे से किया हमला

मामला शांत समझकर शुभम और अतुल घर जा रहे थे कि 8 लोगों ने रंजिश मन में रखकर आपस में साजिश करते हुए पत्थर, धारदार चाकू और लवाड़ी के डंडों से दोनों पर हमला कर दिया। इस हमले में शुभम के सिर पर गभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। वहीं अतुल भी बीचबचाव के प्रयास में गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों को मेयो अस्पताल लेकर गये लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद शुभम को मृत घोषित कर दिया, अतुल की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर हर्षल, व्यंकटेश, मयंक को निरफ्तार कर लिया है तथा नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां