छठ पर्व के चलते नागपुर से होकर बिहार और उत्तर भारत जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ी।
पटना, दानापुर, गया, गोरखपुर और लखनऊ की ओर जाने वाली ट्रेनें यात्रियों से भरी पहुंच रही हैं।
प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर यात्रियों की भारी आवाजाही के बीच RPF ने निगरानी बढ़ाई।
अतिरिक्त 16 से 20 RPF जवान तैनात किए गए और ड्यूटी आठ से बढ़ाकर 12 घंटे की गई।
Bihar UP Trains Nagpur Station: प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भारी भीड़, ट्रेनों के आने-जाने की लगातार घोषणाएं और इसी बीच लाउडस्पीकर पर गूंजते छठी मैया के मधुर गीत। छठ पर्व पर घर लौटने की उमंग के बीच नागपुर रेलवे स्टेशन का माहौल इन दिनों कुछ ऐसा ही है। .
खचाखच भरी ट्रेनों में सवार यात्री स्टेशन पहुंचने पर या प्रतीक्षा में बैठे बिहार और उत्तर भारत के यात्रियों को छठ के पारंपरिक गीत सुकून और खुशी का एहसास करा रहे हैं। दूसरी ओर, छठ पर्व को देखते हुए इन ट्रेनों के लिए स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।
नागपुर से होकर पटना, दानापुर, गया, गोरखपुर, लखनऊ और प्रयागराज की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की आवाजाही पहले की तुलना में कहीं अधिक बढ़ी हुई है। इनमें से कोई भी ट्रेन नागपुर शुरू नहीं होती। ये सभी अपने प्रारंभिक स्टेशन से ही फुल होकर चल 22354 बेंगलुरु-पटना हमसफर, रही हैं।
इनमें से कोई भी ट्रेन नागपुर शुरू नहीं होती ये सभी अपने प्रारंभिक स्टेशन से ही फुल होकर चल 22354 बेंगलुरु-पटना हमसफर,रही हैं। इनमें 17610 पूर्णा-पटना एक्सस्सप्रेस, 22669 एर्नाकुलम-पटना सुपरफास्ट, 12578 बागमती एक्सप्रेस, 22366 बेंगलुरु-दानापुर सुपरफास्ट और 12295 संघमित्रा एक्सप्रेस प्रमुख हैं।
गया की ओर जाने वाली 22357 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गया सुपरफास्ट और 11045 दीक्षाभूमि एक्सप्रेस भी यात्रियों के चार्तापल्ली-गोरखपुर, यशवंतपुर-गोरखपुर लिए महत्वपूर्ण हैं।वहीं ओर जाने वालों के उत्तर लिए प्रदेश की 12590 और 22534 12592 वशवंतपुर-गोरखपुर, यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस के अलावा 16093 चेन्नई-लखनऊ एक्सप्रेस, 12539 यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस तथा 22613 श्रद्धा सेतु सुपरफास्ट जैसी 15024 ट्रेनें उपलब्ध हैं।
उल्लेखनीय है कि बिहार और उत्तर भारत की और जाने वाली लगभग सभी ट्रेने प्लेटफॉर्म 1 से ही होकर आगे बढ़ती है, दिवाली के बद छठ पर्व शुरू होने के पहले 3 दिन इस प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भारी रेलमपेल नजर आती है। इस बार भी ऐसा ही हो रहा है। दूसरी तरफ, किसी भी प्रकार अनहोनी टालने के लिए रेलवे सुरक्षा बल ने भी निगरानी बढ़ा दी है।
मध्य रेल नागपुर मंडल -के तहत आरपी के वरिष्ठ महल सुरक्षा आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि स्टेशन पर नागपुर पोस्ट के अतादा 16 से 20 अधिक आरपीएफ कर्मियों को तैनात किया गया है। साथ ही सभी की ड्यूटी 8 घंटों से -बढ़कर 12-12 घंटे कर दी गई है। इसके अलावा स्वचा के साथ गायत शुरू है। बनती ट्रेन से यात्रियों के गिरने जैसी स्थितियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
स्टेशन के अनाउंसमेंट सिस्टम पर जब कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए, उग हे सूरज देव और केलवा के पात पर उगेलन सुरजमल जैसे लोकप्रिय छठ गीत गूजते है तो यात्रियों के चेहरे खिल उठते हैं।
खासकर बिहार से दूर महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में रहने वाले प्रवासी परिवारों के लिए ये गीत अपने घर, गांव और परंपराओं से जुड़ने का माध्यम बन रहे है,
कई यात्रियों के लिए ये गीत छठ की तैयारियों और घाटों की यादें ताजा कर रहे है। ट्रेनों की प्रतीक्षा में परिवारों के साथ बैठे बुजुर्गों महिलाओं और बच्चों के बीच छठ गीतों की गूज एक अलग ही माहौल बना रही है।
लगातार ट्रेन घोषणाओं के बीच मिलने वाला यह संगीतमय विराम यात्रियों की थकान और बेग्रेनों को कुछ कम कर रहा है। गीतों के प्रसारण के दौरान जरूरी ट्रेन संबंधी घोषणाओं को बाधित नहीं किया जात
रेलवे की यह पहल भले ही यात्रियों की भीड़ कम नहीं कर सकती लेकिन उनके इंतजार को खुशनुमा जरूर बना रही है।
आखिर घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर बैठे किसी प्रवासी के कानों में जब छठी मैया के गीत गूंजते हैं तो उसे कुछ पल के लिए अपना गांव और घर स्टेशन पर ही महसूस होने लगता है।