अथर्व लाहोटी, दिशा कोठारी, विधि तिवारी, मृण्मयी मेश्राम,(सोर्स: नवभारत फाईल फोटो) 
नागपुर

CBSE 12वीं रिजल्ट में नागपुर के छात्रों का जलवा, 98.4% अंक के साथ कॉमर्स टॉपर; कई स्कूलों का 100% परिणाम

CBSE Result Nagpur Toppers: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परिणाम में नागपुर के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। साइंस, कॉमर्स और ह्यूमैनिटी संकाय में विद्यार्थियों ने बेहतरीन अंक हासिल किए।

अंकिता पटेल

CBSE Class 12 Result: नागपुर सीबीएसई 12वीं बोर्ड का परिणाम बुधवार को घोषित किया गया। परिणाम में शहर के छात्रों ने बेहतरीन अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया। साइंस, कॉमर्स और ह्यूमेनिटी तीनों संकायों में छात्रों की मेहनत नजर आई। अधिकांश स्कूलों का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विज्ञान शाखा में 97 फीसदी अंकों के साथ मृण्मयी मेश्राम, वाणिज्य शाखा से 98.4 फीसदी के साथ अधर्व लाहोटी तथा ह्यूमैनिटी में 97.4 फीसदी अंक हासिल कर विधि तिवारी ने टॉप रैंक हासिल की।

100% रहे कई स्कूल

सीबीएसई बोर्ड की स्कूली के करीब 8 से 10 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें लगभग सभी छात्र सफल हुए। परिणाम देखते ही छात्रों का उत्साह दोगुना हो गया। अब अगले कुछ दिनों में जेईई एडवास, नीट, सहित एमएचसीईटी आदि परीक्षाएं होनी है। 12वीं के बाद अब छात्र उक्त परीक्षाओं की तैयारी में जुट जाएंगे।

इस बार भी लड़कियों की टॉपर बनने की संख्या अधिक देखने को मिल रही है। विज्ञान शाखा में सेंट पॉल जूनियर कॉलेज की मृण्मयी मेश्राम ने 97 फीसदी अंक हासिल किये, साथ ही सेंटर पॉइंट स्कूल, वर्षमाननगर की हिती असावाल ने भी 97 फीसदी अंक हासिल किये।

वहीं सेंट पॉल जूनियर कॉलेज की कलश पाटिल ने 96.80 फीसदी और श्रीनिधि देशपांडे ने 96,40 फीसदी अंक प्राप्त किये, विज्ञान शाखा में अन्य मेरिटोरियस विद्यार्थियों में भयंस श्रीकृष्णनगर के आदित्य सोमानी 96.20 फीसदी, सेंट पाल के अवलोकित मेश्राम 96.20 गार्गी वसूले 96 फीसदी, सोनिश वैरागडे 95.60 फीसदी, रॉयल गौडवाना पब्लिक स्कूल की गार्गी मेहता 96.20 फीसदी, आशय रंगारी 95.40 फीसदी, भवंस स्कूल सिविल लाइंस के आदित्य वाघधरे व अभिनव मामिदी ने 95.4 पफीसदी, दिल्ली पब्लिक स्कूल मिहान की हीर पंजवानी ने 94.6 फीसदी अंक हासिल किये।

वाणिज्य शाखा का बढ़ा परिणाम

इस बार पाणिज्य शाखा का परिणाम बढ़ा है। भवस, सिविल लाइंस के अथर्वे लाहोटी ने सर्वाधिक 98.4 फीसदी अंकों के साथ सिटी में टॉप किया। इसके साथ ही दिशा कोठारी, भिवसनखोरी दाभा स्थित सेंटर पॉइंट स्कूल के परम वस्तानी व भवंस श्रीकृष्णनगर की दिव्यांशी बाण ने संयुक्त रुप से 97.6 फीसदी अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डीपीएस मिहान की क्रिया भाटिया व सेंटर पॉइंट वर्धमाननगर की रिधिमा काला ने 97.2 फीसदी के साथ तीसरा स्थान हासिल किया, वहीं भवंस की पायल बिहानी व उन्नति पटेल ने 96.8 फीसदी, सेंटर पॉइंट की माही पटेल 96.6 फीसदी, प्रथम कुरानी 96 फीसदी, भवंस की रिद्धि मेहाडिया ने 94.2 फीसदी के साथ अपना स्थान बनाया।

ह्यूमैनिटी में लड़कियां अव्वल

हामैनिटी शाखा में श्रीकृष्णनगर भर्वस स्कूल की विधि तिवारी ने 97.4 फीसदी के साथ अव्वल रही। इसी स्कूल की अजरा सिरास 97.2 फीसदी, स्तुति बजाज 97 फीसदी के साथ क्रमशः द्वितीय व तृतीय रही।

इसके अलावा भर्वस की नीति बरडे 95.4 फीसदी, शर्वरी नंदनवार 95.2 फीसदी, यशस्वी भोसले 94.8 फीसदी, प्रिशा सागाले 94.6 फीसदी, आरुष मालधुरे 94.4 फीसदी, एमकेएच संचेती पब्लिक स्कूल की भव्या बडजाते 94.4 फीसदी, सेंटर पॉइंट वर्धमाननगर की उर्वी भद्रेश मेहता 94 फीसदी, सेंटर पॉइंट काटोल रोड की तारा शंकर 93.20 फीसदी, कविका सेठी 92.60 फीसदी व देवराज पाटिल को 92.4 फीसदी अंक मिले।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक