नागपुर में फैब्रिकेशन यूनिट में भीषण आग सोर्स: सोशल मीडिया
नागपुर

नागपुर में फैब्रिकेशन यूनिट में भीषण आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू; लाखों का सामान खाक

Nagpur Factory Fire: नागपुर के पीली नदी इलाके में अशोका इंडस्ट्रीज की फैब्रिकेशन यूनिट में तड़के भीषण आग लग गई। दमकल टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

अंकिता पटेल

Ashoka Industries Factory Fire: नागपुर पीली नदी इलाके के बंजारा औद्योगिक क्षेत्र स्थित अशोका इंडस्ट्रीज फैब्रिकेशन यूनिट में सोमवार तड़के अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।

दमकल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, रविनगर निवासी मनोज शर्मा (41) का बंजारा औद्योगिक क्षेत्र में 'अशोका इंडस्ट्रीज' नाम से फैब्रिकेशन का कारखाना है। सोमवार सुबह करीब 6 बजे अचानक कारखाने में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को मिली। सूचना मिलते ही कलमना फायर स्टेशन की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

पूरे कारखाने में फैल चुकी थी आग

दमकल कर्मियों के मौके पर पहुंचने तक आग पूरे कारखाने में फैल चुकी थी। आग की भीषणता को देखते हुए दमकल जवानों ने तत्काल पानी की बौछारें शुरू कर दीं। आग पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार करीब दो घंटे तक प्रयास किया गया। आखिरकार दमकल टीम ने आग को पूरी तरह बुझा दिया।

मशीनरी और अन्य सामान जलकर खाक

आग इतनी भीषण थी कि कारखाने में रखा बड़ी मात्रा में सामान जलकर खाक हो गया। इसमें पेंट के डिब्बे, ड्रिल मशीन, कंप्रेसर मशीन, प्लास्टिक केन, दो कूलर समेत अन्य कीमती सामान शामिल है। आग से कारखाने को भारी आर्थिक नुकसान होने का अनुमान है।

फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग और संबंधित अधिकारियों द्वारा घटना की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

ECI-SIR Row : मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन, सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला; आज क्या-क्या हुआ?

SIR Row: इधर विपक्ष मांग रहा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा, उधर BJP ने बताया पद्म भूषण का हकदार

PM मोदी की मॉर्फ्ड फोटो विवाद पर हाई कोर्ट का एक्शन, Meta से आपत्तिजनक कंटेंट हटाने को कहा; CJP को भी नोटिस

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका, SIR के फैसलों को गैरकानूनी घोषित करने की मांग

बृजभूषण केस में नया मोड़! पहलवानों ने फिर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, निचली अदालत के फैसले को चुनौती