नागपुर एपीएमसी, राष्ट्रीय महत्व का बाजार, कृष्णा खोपड़े, (सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

भ्रष्टाचार पर लगेगा विराम? नागपुर मंडी के लिए ऐतिहासिक फैसला, प्रशासनिक फेरबदल की चर्चा; बढ़ी सियासी हलचल

Nagpur APMC News: नागपुर एपीएमसी को राष्ट्रीय महत्व के बाजार का दर्जा मिलने के बाद प्रशासनिक बदलावों की चर्चा तेज हो गई है। विधायक कृष्णा खोपड़े ने संचालक मंडल भंग होने की संभावना जताई।

अंकिता पटेल

Nagpur Agricultural Market News: नागपुर विधायक कृष्णा खोपड़े, आशीष देशमुख और प्रवीण दटके के ध्यान में लाने के बाद पणन मंत्री जयकुमार रावल ने सदन में दिया 'एपीएमसी को राष्ट्रीय महत्व के बाजार के दर्जे' वाले अपने वादे को पूरा किया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय ऐतिहासिक है।

यह राष्ट्रीय स्तर पर मशहूर मार्केट बनता है तो मौजूदा समिति को अपना बोरिया बिस्तर समेटना पड़ेगा। इसके साथ ही यहां से भ्रष्टाचार की कहानी पर विराम लगेगा। विधायक कृष्णा खोपड़े ने कहा कि जल्द ही संबंधित मार्केट समिति के संचालक मंडल को भंग कर दिया जाएगा।

इनका रहेगा समावेश

बाजार समिति को राष्ट्रीय दर्जा मिलने के बाद समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष, पणन मंत्री और पणन राज्य मंत्री, सरकारी प्रतिनिधि के रूप में कृषि व पणन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, 7 किसान प्रतिनिधि, 3 व्यापरी प्रतिनिधि और 1 कृषि विशेषज्ञ और को-रजिस्ट्रार लेवल का एक अधिकारी मुख्य सचिव के तौर पर काम देखेंगे।

जांच रिपोर्ट के अनुसार एक्शन

कृषि उत्पन्न बाजार समिति पर नई प्रशासकीय समिति नियुक्त होने के बाद भी मौजूदा संचालक समिति द्वारा किए गए भ्रष्टाचार के संदर्भ में 2017 में 5 सदस्यों वाली एडी पाटिल कमेटी और एक सदस्यीय खंडागले कमेटी द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी, खोपड़े ने कहा कि मौजूदा कमेटी द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का पर्दाफाश किया जाएगा।

विधानसभा के पिछले सेशन में हुई चर्चा के मुताबिक पणन मंत्री जयकुमार रावल ने जो भरोसा दिया था, उसे पूरा करते हुए उन्होंने नोटिफिकेशन जारी करके अपना वादा पूरा किया। इसके लिए विधायक खोपड़े ने मुख्यमंत्री फडणवीस और रावल का आभार माना है।

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी और पुतिन की मीटिंग खत्म, 45 मिनट तक हुई चर्चा

डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, जानें किसके बीच है टक्कर

CM भजनलाल शर्मा की वो 10 बड़ी उपलब्धियां, जिनसे बदल सकता है राजस्थान का विकास मॉडल

अब टोल प्लाजा पर नहीं रुकेगी गाड़ी! फरवरी से देश में लागू होगा बैरियर-फ्री सिस्टम, नितिन गडकरी ने किया ऐलान

Brics Summit: ब्राजील के विदेश मंत्री से मिले जयशंकर, व्यापार-रक्षा और ऊर्जा पर हुई बात, सहयोग बढ़ाने पर जोर