फ्रांस के राष्ट्रपति के मुंबई दौरे से पहले हाई अलर्ट, जयकुमार रावल ने सुरक्षा एजेंसियों को दिए कड़े निर्देश

फ्रांस के राष्ट्रपति और PM Modi के मुंबई दौरे से पहले महाराष्ट्र सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। जयकुमार रावल ने सभी एजेंसियों को सुरक्षा और व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहने के निर्देश दिए।
Emmanuel Macron And PM Modi
इमैनुएल मैक्रों और पीएम नरेंद्र मोदी (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

France President Mumbai Visit Security: फ्रांस के राष्ट्रपति के प्रस्तावित मुंबई दौरे को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारी शुरू कर दी है।

राज्य के मंत्री जयकुमार रावल ने सुरक्षा एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वीवीआईपी दौरे के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुंबई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण शहर है और यहां आने वाले विदेशी राष्ट्राध्यक्षों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम से बढ़ी अहमियत

इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी मुंबई में कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिससे सुरक्षा की संवेदनशीलता और बढ़ गई है। मंत्री रावल ने कहा कि भारत तेजी से वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में उभर रहा है और महाराष्ट्र इस विकास में प्रमुख भूमिका निभा रहा है। ऐसे में विदेशी नेताओं के दौरे राज्य की प्रतिष्ठा से जुड़े होते हैं।

सह्याद्री अतिथि गृह में समीक्षा बैठक

वीवीआईपी दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सह्याद्री अतिथि गृह में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंत्री रावल ने सुरक्षा, राजशिष्टाचार, वीजा, इमिग्रेशन, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता और वाहनों की व्यवस्था को लेकर विस्तृत निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों से समन्वय के साथ काम करने पर जोर दिया।

समन्वय और जिम्मेदारी पर विशेष फोकस

बैठक में विभागीय सचिव राजेश गवांदे सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री रावल ने कहा कि सभी एजेंसियां आपसी तालमेल के साथ जिम्मेदारी निभाएं, ताकि विदेशी मेहमानों का दौरा सुरक्षित और सफल बन सके। उन्होंने यह भी कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महाराष्ट्र की छवि मजबूत करने के लिए प्रशासन को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करना होगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com