दाभा सीमेंट रोड, नितिन गडकरी,(सोर्स: सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर में 5 करोड़ की सड़क परियोजना, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों दाभा रोड परियोजना का शुभारंभ

Nagpur Road Development: नागपुर के दाभा क्षेत्र में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सीमेंट सड़क परियोजना का भूमिपूजन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया। सड़क के साथ फुटपाथ और नाले भी बनाए जाएंगे।

अंकिता पटेल

Nagpur Nitin Gadkari Project Road Development: राज्य सरकार के विशेष अनुदान के अंतर्गत नागपुर महानगरपालिका द्वारा प्रभाग क्रमांक 12 में अमरावती रोड से अंतरराष्ट्रीय कृषि कन्वेंशन सेंटर (वायु सेना गेट) होते हुए दाभा रिंग रोड तक सीमेंट सड़क के निर्माण का भूमिपूजन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सांसद माया इवनाते ने खुशी जताते हुए कहा कि दाभा परिसर के नागरिकों की ओर से इस सीमेंट सड़क की मांग पिछले कई वर्षों से को जा रही थी जो अब आखिरकार पूरी हो रही है। कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए क्रीड़ा विशेष समिति की सभापति दर्शनी धवड़ ने योजना की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 5 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाले इस प्रोजेक्ट के तहत 730 मीटर लंबी सड़क का सीमेंटीकरण किया जाएगा। कुल 18 मीटर चौड़ी इस सड़क के दोनों ओर 1.50 मीटर चौड़े फुटपाथ और बरसाती नाले का भी निर्माण किया जाएगा।

'स्मार्ट रोड' के रूप में विकसित

पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी ने बताया कि इस सड़क को एक 'स्मार्ट रोड' के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यहां अंतरराष्ट्रीय कृषि कन्वेंशन सेंटर का निर्माण हो रहा है जहां भविष्य में देश-विदेश से लोग आएंगे।

ऐसे में यह नई सड़क आवागमन के लिए एक उत्कृष्ट सुविधा प्रदान करेगी, सांसद माया इवनाते, विधायक विकास ठाकरे, परिणय फुके, उपमहापौर लीला हाथीबेड, विपक्ष के नेता संजय महाकालकर, पूर्व विधायक सुधाकर कोहले सहित कई अन्य समितियों के सभापति, नगरसेवक और मनपा अधिकारी प्रमुखता से उपस्थित थे।

जस्टिस विक्रम नाथ होंगे देश के अगले सीजेआई, लाइव-स्ट्रीमिंग शुरू करने वाले पहले जज का दिलचस्प न्यायिक सफर

धामी सरकार के फैसले पर भड़के मुरली मनोहर जोशी! बद्रीनाथ में संगीत कार्यक्रम पर बोले- धाम की पवित्रता पर आघात

अप्रूवर बन जाइए तो बचेंगे...CEC पर बरसे पवन खेड़ा, बोले- न मोदी बचेंगे, न शाह और न ज्ञानेश बाबू

लैंडस्लाइड के बाद सिक्किम के दर्जनों परिवार पर आफत, लगातार भारी बारिश के बीच आशियाना तलाश रहे लोग

अनिल अंबानी की रिलायंस पावर को बड़ा झटका, बोर्ड मेंबर सचिन महापात्रा ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या बताई वजह