डॉक्टर छात्रा ने लगाई फांसी (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
नागपुर

नागपुर AIIMS में डॉक्टर छात्रा ने लगाई फांसी, तनाव ने ली जान! सदमे में परिवार, जांच में जुटी पुलिस

Nagpur AIIMS Suicide: नागपुर के एम्स में पीजी कर रही 25 वर्षीय डॉक्टर छात्रा ने फ्लैट में फांसी लगाई। पुलिस के अनुसार पढ़ाई के अत्यधिक तनाव के कारण आत्महत्या का अनुमान लगाया जा रहा है।

प्रिया जैस

Nagpur AIIMS: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) में पढ़ने वाली एक डॉक्टर छात्रा ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का अनुमान है कि पढ़ाई के तनाव में उसने यह कदम उठाया। मृतक समृद्धि कृष्णकांत पांडे (25) बताई गई। वह मूलत: बिहार के छपरा की रहने वाली थी।

उसके पिता कृष्णकांत सीआरपीएफ पुणे रेंज में पुलिस उपमहानिरीक्षक पद पर कार्यरत हैं। समृद्धि एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर चुकी थी। एम्स में डरमेटोलॉजी में पीजी कर रही थी और प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। वह अपनी सहपाठी के साथ मिहान के ही शिवकैलाशा सोसाइटी में किराये के फ्लैट में रहती थी।

सहेली लौटी तो देख दंग रह गई

बुधवार को दोपहर में उसकी सहेली कॉलेज के काम से बाहर गई थी। समृद्धि फ्लैट में अकेली थी। इसी दौरान उसने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शाम 7 बजे सहेली घर लौटी। उसने डोर बेल बजाई लेकिन प्रतिसाद नहीं मिला। उसने फोन पर भी समृद्धि से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन बातचीत नहीं हो पाई।

ऐसे में सहेली ने बगल के फ्लैट की गैलेरी से अपने फ्लैट में प्रवेश किया। भीतर जाने पर समृद्धि फंदे पर लटकी दिखाई दी। तत्काल उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सोनेगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स अस्पताल भेजा गया। सूचना मिलते ही परिजन भी नागपुर पहुंच गए।

परीक्षा के लिए चिंतित थी समृद्धि

पुलिस ने समृद्धि के मोबाइल की जांच की लेकिन कुछ भी संदेहास्पद नहीं मिला। साथ पढ़ने वाली छात्राओं से पूछताछ करने पर पढ़ाई का अधिक तनाव होने का पता चला। समृद्धि परीक्षा को बेहद गंभीरता से लेती थी और हर वक्त टेंशन में रहती थी। फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है। इस घटना से परिजन गहरे सदमे में हैं।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा