शिवसेना के 22 MLA BJP में शामिल होंगे (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

BJP में शामिल होंगे शिवसेना के 22 विधायक! आदित्य ठाकरे के दावे ने महाराष्ट्र में मचाई सियासी खलबली

Aditya Thackeray : आदित्य ठाकरे ने दावा किया कि शिंदे गुट के 22 विधायक BJP में शामिल होंगे, जिस पर फडणवीस ने जवाब देते हुए कहा कि यह केवल बयानबाजी है और राजनीति गरमा गई।

आंचल लोखंडे

Maharashtra Politics: नागपुर में आज विधानसभी शीतसत्र के पहले ही दिन आदित्य ठाकरे के बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में खलबली मचा दी है। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विधायक आदित्य ठाकरे ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे गुट के 22 विधायक जल्द ही BJP में शामिल होने वाले हैं। उनके इस बयान से महाराष्ट्र की राजनीति में नया भूचाल आने की चर्चा तेज हो गई है।

विंटर सेशन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में आदित्य ठाकरे ने कहा कि “विपक्ष के नेता पद को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों का सच सामने आ गया है। सत्ता में बैठे लोग खुद दो गुटों में बंट चुके हैं। इनमें से एक गुट के 22 विधायक मुख्यमंत्री के निर्देशों पर चल रहे हैं और जल्द ही दलबदल कर सकते हैं।”

‘वाइस कैप्टन’

उन्होंने तंज कसते हुए कहा “इन विधायकों द्वारा मांगी गई सभी सुविधाएं और फंड पूरे कर दिए गए। वे जैसे कहा गया, वैसे उठे-बैठे, यहां तक कि कूदने को कहा तो कूद गए। उनमें से एक विधायक खुद को ‘वाइस कैप्टन’ भी बताता है।”

यह सब बयानबाजी है फडणवीस का पलटवार

आदित्य ठाकरे के आरोपों पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि “यह सब केवल कहने की बातें हैं। कल कोई यह भी कह सकता है कि आदित्य ठाकरे के 20 विधायक BJP पर निर्भर हैं। इससे हकीकत नहीं बदलती।” उन्होंने साफ किया कि BJP अपने सहयोगी दल को कमजोर करने की राजनीति नहीं करती

“शिंदे की शिवसेना हमारी फ्रेंडली पार्टी है और वही असली शिवसेना है। उनके विधायक हमारे साथ आएं, तो भी हम ऐसी राजनीति नहीं करते कि उन्हें अपनी पार्टी में शामिल कर लें।” महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन इस बयानबाज़ी ने माहौल गरमा दिया है।

मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के जगद्गुरु अविमुक्तेश्वरानंद, कहा- हिंदू धर्म विरोधी मानसिकता त्यागें

जहरीला धतूरा बेच रहे थे अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट और बिगबास्केट, FSDA ने सस्पेंड किया फूड लाइसेंस, हड़कंप

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट