MBBS प्रवेश के नाम पर 25.60 लाख की ठगी (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
नागपुर

MBBS प्रवेश के नाम पर 25.60 लाख की ठगी, प्लेसमेंट एजेंसी के संचालक सहित 4 पर FIR

Nagpur Police: एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के नाम पर प्लेसमेंट एजेंसी के संचालक सहित 4 आरोपियों के खिलाफ सक्करदरा पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

आंचल लोखंडे

Nagpur Crime: एमबीबीएस में प्रवेश दिलाने के नाम पर प्लेसमेंट एजेंसी के संचालक सहित 4 आरोपियों के खिलाफ सक्करदरा पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपियों में अतुल रमेशराव इंगोले, इरागुड़ा हैदराबाद निवासी व्यंकट रेड्डी, अहमदाबाद गुजरात निवासी उमंग पटेल और शीतल का समावेश है। अतुल रेशिमबाग के प्रगति हाइट्स में स्थित पीपललिंक प्लेसमेंट प्रा।लि। कंपनी का संचालक है। महाजन लेआउट, सावनेर निवासी समृद्धि राजू पराते (21) की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।

वर्ष 2022 में समृद्धि को एमबीबीएस में प्रवेश लेना था। इस बीच पीपललिंक प्लेसमेंट कंपनी का विज्ञापन मिला। वह रेशिमबाग स्थित कार्यालय में अतुल से मिली। अतुल ने बताया कि अहमदनगर के कोपरगांव में स्थित आरजेएस कॉलेज का कोलंबस सेंट्रल विद्यापीठ अमेरिका के साथ टाइअप है। व्यंकट को कोलंबस विद्यापीठ का निदेशक बताया गया, जबकि उमंग पटेल को सीईओ बताया गया।

कॉलेज में प्रवेश दिलाने का झांसा

आरोपियों ने समृद्धि को कॉलेज में प्रवेश दिलाने का झांसा दिया। बेसिक प्रशिक्षण पंजीयन, मेस, हॉस्टल, प्रथम और द्वितीय वर्ष की फीस के नाम पर समय-समय पर उससे ऑनलाइन और नकद 28.60 लाख रुपये लिए गए। समृद्धि ने एजुकेशन लोन के लिए दस्तावेज मांगे। आरोपियों ने विद्यापीठ के नाम पर फर्जी ईमेल आईडी बनाकर उसे एमबीबीएस प्रथम वर्ष की रसीद, मार्कशीट, स्टूडेंट आईडी और प्रोजेक्ट लेटर मेल कर दिया। बाद में आरोपी टालमटोल करने लगे।

धोखाधड़ी का मामला दर्ज

अतुल की सहयोगी शीतल ने विश्वास दिलाया कि अगले वर्ष उसका एडमिशन हो जाएगा। इसके बाद आरोपियों ने उसका फोन उठाना बंद कर दिया। पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने 3 लाख रुपये लौटा दिए लेकिन बाकी 25.60 लाख रुपये पचा गए। समृद्धि ने जांच की तो आरोपियों द्वारा भेजे गए सभी दस्तावेज फर्जी निकले। उसने प्रकरण की शिकायत सक्करदरा पुलिस से की। पुलिस ने विविध धाराओं के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है।

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान