मुंबई में यादव समाज ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया (फोटो नवभारत)
मुंबई

नौकरी नहीं, रोजगार देने का लक्ष्य रखें युवा; मुंबई में यादव समाज के सम्मान समारोह में बेटियों पर रहा खास जोर

Yadav Samaj Meritorious Students: मुंबई में यादव समाज के मेधावी छात्र सम्मान समारोह में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। सर्वाधिक अंक पाने वाली अनुष्का यादव को स्मार्टफोन देकर नवाजा गया।

आलोक उमाकृष्ण

Yadav Samaj Honors Meritorious Students In Mumbai: यादव समाज की पारिवारिक परिचय पत्रिका यदु यादव कोश के तत्वावधान में मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2026 कांदिवली (पश्चिम) के लालजी पाड़ा स्थित वेलफेयर हॉल में आयोजित किया गया। समारोह में शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

समारोह की अध्यक्षता भाजपा नगरसेविका मनीषा यादव ने की, जबकि उद्योगपति यशवंत यादव मुख्य अतिथि रहे। पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक समारोह में उपस्थित रहे।

मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया

मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र, मेडल, नोटबुक, कलाई घड़ी, स्कूल बैग, नगद राशि और दीवार घड़ी प्रदान की गई। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा अनुष्का रामसिंह यादव को विशेष रूप से स्मार्ट मोबाइल फोन देकर सम्मानित किया गया।

पत्रकार एस. एन. यादव ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता माता पिता के साथ पूरे समाज का गौरव बढ़ाती है। उन्होंने विद्यार्थियों से नकारात्मक बातों की परवाह किए बिना अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने और निरंतर मेहनत करने की अपील की।

मनीषा यादव ने समाज के लोग एकजुट किया एकजुट

समारोह अध्यक्ष मनीषा यादव ने कहा कि यादव समाज के लोग एकजुट होकर कार्य करें तो बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बेटियों की शिक्षा और आत्मनिर्भरता को समाज की जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि प्रत्येक बेटी को शिक्षित कर अपने पैरों पर खड़ा करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि बच्चियों के साथ गलत व्यवहार के मामलों में समाज को मौन नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसके खिलाफ मजबूती से आवाज उठानी चाहिए।

पुरस्कार का महत्व

मुंबई शहर में हुए इस कार्यक्रम मे पुर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने कहा कि पुरस्कार केवल सम्मान नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि जीवन में कितनी भी ऊंचाई हासिल करें, लेकिन अच्छे संस्कारों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए।

उद्योगपति यशवंत यादव ने विद्यार्थियों से नौकरी पाने के बजाय रोजगार देने वाला बनने का लक्ष्य रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसा मुकाम हासिल करने का प्रयास करना चाहिए, जहां वे स्वयं दूसरों के लिए रोजगार के अवसर पैदा कर सकें।

समारोह में सुनील विक्रमा यादव, जनार्दन यादव, डॉ. के. एस. यादव, शिवपूजन यादव, लाल साहब यादव, भरत यादव, डॉ. शैलेश यादव, पत्रकार एस. आर. यादव, अवधेश यादव, डॉ. विश्वनाथ यादव, आचार्य सूरजपाल यादव, सभाजीत यादव,गायिका प्रमिला, कविता यादव, सुशीला यादव और सतीश यादव सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे।

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

IRCTC घोटाला: लालू, राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय करने का आदेश 10 सितंबर तक टला

UIIC AO Recruitment 2026: 225 प्रशासनिक अधिकारी पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से आवेदन शुरू, जाने योग्यता और सैलरी

तृषा पर अश्लील कमेंट पर भड़के CM विजय, DMK नेताओं को दी चेतावनी, कहा- महिलाओं पर ओछी टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

PM मोदी का गुजरात और महाराष्ट्र दौरा, वडोदरा को देंगे 35 हजार करोड़ की सौगात, मुंबई में GFF 2026 का उद्घाटन