यादव समाज को भ्रमित किया गया…दतिया उपचुनाव के बाद दामोदर यादव का चौंकाने वाला दावा; दिया बड़ा बयान

Damodar Yadav Statement: दतिया उपचुनाव के नतीजों के बाद आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव का बड़ा बयान, बोले- यादव समाज के वोटर्स को भ्रमित किया गया।
Damodar Yadav claims Yadav community was misled in Datia bypoll
दामोदर यादव(सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Damodar Yadav Big Claim After Datia By Election Result: दतिया विधानसभा उपचुनाव काफी दिलचस्प रहा। कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह को 6 हजार से ज्यादा वोट मिले साथ ही भाजपा के आशुतोष तिवारी को संगठन के साथ के बावजूद भी हार का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि, इस चुनाव में आजाद समाज पार्टी के उम्मदीवार दामोदर यादव का भी मजबूत और अच्छा प्रदर्शन रहा। भलें ही उन्होंने चुनाव नहीं जीता लेकिन अपनी राजनीतिक जमीन जरूर मजबूत कर ली।

हालांकि, अब दतिया उपचुनाव के परिणाम सबसे सामने हैं, लेकिन इसी बीच आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार दमोदर सिंह यादव ने आज यानी मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने अपनी हार को लेकर प्रतिक्रिया दी।

यादव समाज के वोटर्स को भ्रमित किया गया- दमोदर यादव

गौरतलब है कि दामादर सिंह यादव ने साफ कहा कि दतिया विधानसभा उपचुनाव में उन्हें इसलिए हार मिली क्योंकि यादव समाज के मतदाताओं को भ्रमित किया गया। दामोदर यादव ने कहा कि जिस प्रकार सभी राजनीतिक दल चुनाव परिणामों के बाद अपनी-अपनी समीक्षा कर रहे हैं, उसी तरह आजाद समाज पार्टी ने भी हार के कारणों का विश्लेषण किया है।

दामोदर सिंह यादव का बड़ा दावा

दामोदर सिंह यादव के अनुसार, चुनाव के दौरान यादव समाज के बीच यह संदेश फैलाया गया कि यदि आजाद समाज पार्टी चुनाव जीत जाती है तो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पद से हटा दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की बातों से यादव समाज के मतदाताओं में भ्रम की स्थिति पैदा की गई, जिसका असर चुनाव परिणाम पर पड़ा।

यह भी पढ़ें: भोपाल में MBBS इंटर्न्स के समर्थन में उतरी ABVP; स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर CM हाउस के पास प्रदर्शन

जीतू पटवारी ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को कांग्रेस से हटवाया

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दामोदर सिंह यादव ने कांग्रेस का भी उल्लेख करते हुए कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पार्टी से हटवाया, क्या उसी तरह भारतीय जनता पार्टी भी पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा को हटाएगी? उन्होंने इस सवाल के माध्यम से राजनीतिक दलों की कार्यप्रणाली पर भी टिप्पणी की।

Navbharat Live
navbharatlive.com