File Photo 
मुंबई

मुंबई में साकीनाका में पत्नी की हत्या, पति गिरफ्तार

प्रभाकर दुबे

मुंबई: साकीनाका पुलिस (Sakinaka Police) ने पत्नी की हत्या (Wife Murder) के आरोप में पति को वारदात के कुछ घंटे के भीतर ही गिरफ्तार (Husband Arrested) कर लिया है। हालांकि गिरफ्तारी से पहले आरोपी ने पुलिस (Police) को गुमराह करने का बहुत प्रयास किया, लेकिन पुलिस के इंट्रोगेशन में टूट गया और अपना जुर्म क़बूल कर लिया। पुलिस ने मृतक महिला की पहचान रीमा यादव (22) और आरोपी पति की मनोज प्रजापति यादव (24) के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, मृतक महिला विवाहित थी और पति से घरेलू विवाद की वजह से अलग रह रही थी। सूत्रों का कहना है कि डिप्रेशन में आकर पति ने पत्नी की हत्या कर दिया। 

साकीनाका पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक (क्राइम) दिनकर राउत के अनुसार, शिकायतकर्ता रोहित रविदास (18) खैरानी रोड़ पर सिलाई का काम करता है और रीमा से उसकी मुलाकात एक माह पहले हुई थी। पति से अलग होने के बाद रीमा, रोहित की कंपनी में काम करती थी और दोनों की दोस्ती हो गई थी। 

वारदात के कुछ घंटे के बाद ही पति गिरफ्तार 

पिछले 10 दिनों से रीमा के पास काम नहीं होने पर रोहित उसे खाना दिया करता था। हमेशा की तरह 9 मई की रात 9:30 बजे जब रोहित खाना देना गया तो देखा की रीमा की लाश खून से लथपथ पड़ी है और उसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस उपायुक्त (परिमंडल- 10) डॉ. महेश्वर रेड्डी के मार्गदर्शन और साकीनाका पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक बलवंत देशमुख के नेतृत्व में पुलिस उप निरीक्षक उमेश दगडे की टीम ने वारदात के कुछ घंटे के भीतर ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच का रही है। 

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत