पश्चिम रेलवे स्पेशल ट्रेन  (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

धौलपुर, कानपुर के लिए पश्चिम रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेनें, 28 सितंबर से शुरू होगी बुकिंग

Western Railway Special Trains: पश्चिम रेलवे मुंबई, बांद्रा और उधना से धौलपुर व कानपुर के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाएगी। तीनों ट्रेनों की बुकिंग 28 सितंबर 2026 से शुरू होगी।

सूर्यप्रकाश मिश्र, आंचल लोखंडे

Dhaulpur Special Train: यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष किराये पर तीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें मुंबई सेंट्रल-धौलपुर, बांद्रा टर्मिनस-धौलपुर और उधना-कानपुर सेंट्रल स्पेशल ट्रेन शामिल हैं। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने इसकी जानकारी दी।

मुंबई सेंट्रल-धौलपुर स्पेशल

मुंबई सेंट्रल-धौलपुर स्पेशल ट्रेन संख्या 09007/09008 के कुल चार फेरे होंगे। ट्रेन 09007 मुंबई सेंट्रल से 2 और 6 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10.10 बजे धौलपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 09008 धौलपुर से 3 और 7 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 4.30 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह ट्रेन बोरीवली, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, फतेहपुर सीकरी और आगरा कैंट स्टेशनों पर रुकेगी।

बांद्रा टर्मिनस-धौलपुर स्पेशल ट्रेन संख्या 09023/09024 के दो फेरे होंगे। ट्रेन 09023 7 अक्टूबर को बांद्रा टर्मिनस से सुबह 11 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10.10 बजे धौलपुर पहुंचेगी। वापसी में 09024 धौलपुर से 8 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 4.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।

कानपुर के लिए 18 फेरे

वहीं, उधना-कानपुर सेंट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संख्या 04168/04167 के 18 फेरे होंगे। उधना से यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार रात 11.25 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 10.10 बजे कानपुर पहुंचेगी। इसका संचालन 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक होगा। वापसी में कानपुर से प्रत्येक शुक्रवार रात 10 बजे ट्रेन चलेगी और अगले दिन रात 9.40 बजे उधना पहुंचेगी। यह सेवा 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक जारी रहेगी।

इन ट्रेनों में एसी, स्लीपर और जनरल श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे। ट्रेन 04168/04167 में एसी 2 टियर की सुविधा भी रहेगी। तीनों ट्रेनों की बुकिंग 28 सितंबर 2026 से पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी।

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका