पश्चिम रेलवे (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

पश्चिम रेलवे की नई पहल, मुंबई सेंट्रल डिविजन के 111 स्टेशनों पर दिव्यांग यात्रियों के लिए खास सुविधाएं

Western Railway के मुंबई सेंट्रल डिविजन में यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए कई नई पहल की गई हैं। इनमें दिव्यांग यात्रियों के लिए बैसाखियां, आरओ प्लांट और आपातकालीन स्वास्थ्य उपकरण शामिल हैं।

अपूर्वा नायक

Mumbai Central Division Accessibility Initiative: पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिविजन में वर्ष 2025-26 के दौरान यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई नई पहले शुरू की गई हैं।

इन कदमों का खास फोकस दिव्यांग यात्रियों की सुविधा, स्वच्छता, पीने के पानी की उपलब्धता और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर रहा है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन प्रयासों से स्टेशन अधिक सुलभ और यात्री-अनुकूल बन रहे हैं। इसी क्रम में 24 जनवरी 2026 को इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी, मुंबई की ओर से मुंबई सेंट्रल डिविजन के 111 स्टेशनों पर दिव्यांग यात्रियों के लिए बैसाखियां और वॉकिंग स्टिक उपलब्ध कराई गईं।

वहीं 5 नवंबर 2025 को वलसाड के सांसद धवल पटेल के फंड से बोरीवली स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 (नॉर्थ वेस्ट) पर यात्रियों के लिए आरओ आधारित पेयजल संयंत्र लगाया गया। दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए रेलवे ने 17 मई 2025 को मुंबई सेंट्रल और बांद्रा टर्मिनस पर महत्वपूर्ण यात्री सुविधाओं के पास ब्रेल साइनज भी लगाए हैं।

RO प्लांट से लेकर AED मशीनें तक लगाई

इससे दृष्टिबाधित यात्रियों को स्टेशन परिसर में दिशा समझने में आसानी होगी। इसके अलावा 28 मई 2025 को बांद्रा टर्मिनस पर टीएसएल-द सोशल लैब के सीएसआर के तहत यूवी फिल्ट्रेशन वाटर कियोस्क स्थापित किया गया, उधना स्टेशन पर रेल-लेवल प्लेटफॉर्म पर चढ़ने-उतरने में मदद के लिए पोर्टेबल सीढ़ी भी शुरू की गई है।

वहीं इससे पहले यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में राहत देने मुंबई सेंट्रल और बांद्रा ट। पर फ्लाइंग रानी और इंटरसिटी के यात्रियों के बीच करीब 1500 नेक पिलो वितरित किए गए थे। रेलवे ने कुछ स्टेशनों पर ऑटोमेटेड एक्सटर्नल डिफिब्रिलेटर मशीनें भी लगाई हैं, जो अचानक हृदयाघात में कामगार साबित होता है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी