कवच सिस्टम के लिए मजबूत कम्युनिकेशन नेटवर्क बनेगा, मुंबई सेंट्रल-वडोदरा डिवीजन में नई परियोजना

Western Railway के मुंबई सेंट्रल और वडोदरा डिवीजन में ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ को मजबूत करने के लिए ऑप्टिकल फाइबर कम्युनिकेशन नेटवर्क अपग्रेड किया जाएगा।
Western railway
पश्चिमी रेलवे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Kavach Safety Project: पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल और वडोदरा डिवीजन में आधुनिक ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच के प्रभावी संचालन के लिए ऑप्टिकल फाइबर कम्युनिकेशन नेटवर्क को अपग्रेड किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए रेल मंत्रालय ने 187.88 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

इस योजना के तहत एक मजबूत ऑप्टिकल फाइबर केबल बैकबोन नेटवर्क तैयार किया जाएगा। इससे रेलवे के डिजिटल कम्युनिकेशन सिस्टम की क्षमता बढ़ेगी और अधिक बैंडविड्थ उपलब्ध होगी। इसके साथ ही नेटवर्क में रिडंडेंसी भी बढ़ेगी, जिससे संचार प्रणाली अधिक भरोसेमंद बनेगी।

1000 किलोमीटर से अधिक नेटवर्क

परियोजना के अंतर्गत 1,000 रूट किलोमीटर से अधिक दूरी में ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाई जाएगी। इसमें पश्चिम रेलवेकवच सिस्टम के लिए मजबूत कम्युनिकेशन नेटवर्क बनेगा, मुंबई सेंट्रल-वडोदरा डिवीजन में नई परियोजना के वडोदरा डिवीजन में लगभग 692 किलोमीटर और मुंबई सेंट्रल डिवीजन में करीब 308 किलोमीटर का नेटवर्क शामिल होगा।

कवच और अन्य प्रणालियों को मिलेगा सपोर्ट

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस नेटवर्क के जरिए एलटीई आधारित कवच प्रणाली समेत अन्य महत्वपूर्ण संचार प्रणालियों को विश्वसनीय सपोर्ट मिलेगा। इससे ट्रेनों के संचालन के दौरान बेहतर समन्वय और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकेगी।

रेलवे ढांचे को मिलेगी मजबूती

अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की परियोजनाओं से रेलवे के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी। आधुनिक संचार प्रणाली के कारण मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों की आवाजाही अधिक सुरक्षित और विश्वसनीय हो सकेगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com