टिकट चेकिंग स्टाफ स्मार्ट जैकेट ट्रायल सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

पश्चिम रेलवे के टीसी अब दिखेंगे स्मार्ट: मुंबई सेंट्रल डिवीजन ने शुरू किया हाई-टेक जैकेट का ट्रायल

Western Railway: पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीजन ने टीसी के लिए 'स्मार्ट जैकेट' तैयार की है। इसमें टिकट जांच मशीनों के लिए विशेष पॉकेट बनाए गए हैं। फिलहाल 30 कर्मचारियों पर ट्रायल जारी है।

रूपम सिंह

Western Railway Mumbai Ticket Checking Staff Smart Jacket: मुंबई लोकल ट्रेनों में टिकट जांच करने वाले टीसी का 'स्मार्ट' लुक इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीजन ने टिकट चेकिंग स्टाफ के लिए एक खास 'स्मार्ट जैकेट' तैयार की है, जिसका इस्तेमाल अब शुरू हो चुका है। इस नए जैकेट को पहने टीसी का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं।

फिलहाल, ट्रायल के तौर पर 30 कर्मचारियों को यह जैकेट दी गई है। टिकट जांच के दौरान टीसी को हैंड हेल्ड टर्मिनल, इलेक्ट्रॉनिक फेयर मशीन, लाउडस्पीकर और हेडसेट जैसे कई उपकरण साथ रखने पड़ते हैं।

इन मशीनों को संभालना आसान हो और काम के दौरान कोई परेशानी न आए, इसी को ध्यान में रखकर इस जैकेट को डिजाइन किया गया है।

मशीनों के लिए बनाए गए अलग

अलग पॉकेट : इस जैकेट में एचएचटी, ईएफटी और आवाज बढ़ाने वाले उपकरण के लिए अलग-अलग जेबें दी गई हैं। साथ ही हेडसेट लगाने की भी खास सुविधा है। इससे टीसी को चेकिंग के दौरान मशीनों को हाथ में पकड़कर चलने या बार-बार बैग से निकालने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

'नमस्ते अभियान' के बाद अब तकनीक का सहारा

पश्चिम रेलवे ने इससे पहले 'नमस्ते अभियान' के तहत टिकट चेकिंग को बेहतर और पारदर्शी बनाने के लिए कर्मचारियों को बॉडी वॉर्न कैमरे दिए थे।

अब इस नए जैकेट के जरिए चेकिंग स्टाफ के काम को और अधिक पेशेवर और सुविधाजनक बनाने की कोशिश की जा रही है।

ट्रायल के परिणामों के बाद रेलवे प्रशासन बढ़ाएगा दायरा

रेलवे प्रशासन फिलहाल 30 जैकेट के जरिए इस प्रयोग के नतीजों को देख रहा है। यह देखा जाएगा कि रोजमर्रा के काम में यह जैकेट कितनी आरामदायक है और इससे कर्मचारियों की भागदौड़ कितनी कम होती है। इस ट्रायल के अनुभवों और फीडबैक के आधार पर ही आने वाले समय में अन्य सभी टीसी को यह जैकेट देने पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

वातानुकूलित लोकल में होगी ज्यादा मददगार

इस जैकेट का इस्तेमाल खासकर एसी लोकल, फोट्र्स चेकिंग, भीड़भाड़ के समय और विशेष चेकिंग अभियानों में किया जा रहा है। मुंबई शहर की खचाखच भरी ट्रेनों में टीसी बिना किसी रुकावट के आसानी से आ-जा सकें और टिकट जांच सकें, यही इसका मुख्य मकसद है।

एसी लोकल में तुरंत टिकट जांचने के लिए जरूरी मशीनें हाथ के पास उपलब्ध रहना बेहद जरूरी होता है, जिससे यह जैकेट काफी मददगार साबित हो रही है।

INDIA Bloc Protest Live: इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ राजघाट पहुंचा राहुल का काफिला, BJP ने बताया अराजकता

42 पूर्व जजों ने चुनाव आयोग की स्वतंत्रता को लेकर जताई चिंता, खुला पत्र जारी कर विपक्ष की भूमिका पर उठाए सवाल

मुंबई पुलिस के स्केच आर्टिस्ट भी थे नाना पाटेकर; संदिग्धों के हूबहू चित्र बनाकर कई इन्वेस्टिगेशन में की मदद

आंदोलन से पहले CJP की बढ़ीं मुश्किलें! संसद मार्च को लेकर पुलिस ने शुरू की जांच, पड़ सकता आदोंलन पर असर?

Indian Air Force Day: आसमान के जाबाजों को सलाम, जानिए 8 अक्टूबर 1932 को स्थापित भारतीय वायु सेना की गौरवगाथा