मुंबई इंदौर एसी स्पेशल ट्रेन (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

यात्रियों को राहत, पश्चिम रेलवे ने Mumbai Indore Ahmedabad Special Trains की अवधि बढ़ाई

Mumbai Indore Ahmedabad Special Trains: यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मुंबई सेंट्रल-इंदौर और मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनों की सेवाओं की अवधि जुलाई तक बढ़ायी गई।

अपूर्वा नायक

Mumbai Indore Ahmedabad Special Trains: यात्रियों की बढ़ती भीड़ और अतिरिक्त यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने मुंबई सेंट्रल-इंदौर और मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद मार्गों पर चल रही विशेष एसी सुपरफास्ट ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है।

रेलवे के अनुसार इस कदम का उद्देश्य यात्रियों को सुगम और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना है। सोशल मीडिया एक्स पर वेस्टर्न रेलवे द्वारा किए गए ट्वीट के मुताबिक ट्रेन संख्या 09085 मुंबई सेंट्रल-इंदौर एसी सुपरफास्ट स्पेशल अब 27 जुलाई तक चलेगी, जबकि वापसी दिशा की ट्रेन संख्या 09086 इंदौर-मुंबई सेंट्रल एसी सुपरफास्ट स्पेशल का संचालन 28 जुलाई तक जारी रहेगा।

29 जुलाई तक जारी रहेगी मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन की सेवाएं

इसी तरह ट्रेन संख्या 09087 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद एसी सुपरफास्ट स्पेशल की सेवाएं 29 जुलाई तक बढ़ाई गई हैं, जबकि ट्रेन संख्या 09088 अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल एसी सुपरफास्ट स्पेशल 30 जुलाई तक संचालित होगी।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इन विस्तारित फेरों के लिए आरक्षण शनिवार से शुरू हो चुका है। यात्री पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले समय, ठहराव और कोच संरचना की जानकारी रेलवे पूछताछ पोर्टल पर जांचने की अपील की है।

आरक्षण शुरू, यात्रियों से अपील

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इन विस्तारित फेरों के लिए आरक्षण शनिवार से शुरू हो चुका है। यात्री पीआरएस काउंटरों और IRCTC के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के समय, ठहराव और कोच संरचना की जानकारी आधिकारिक रेलवे पूछताछ पोर्टल पर जांचने की अपील की है।

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, CBI-ED जांच का आदेश रद्द; अब हाई कोर्ट में दोबारा होगी सुनवाई

17.50 लाख अनुग्रह राशि, 35 लाख बीमा... किश्तवाड़ में शहीद 2 SPO के परिवारों को 73 लाख रुपये की मदद

सेना की चेकपोस्ट को उड़ाने की साजिश, उजैद की मोबाइल चैट से खुला 005 ब्रिगेड आतंकी ग्रुप नेटवर्क का राज

December Bank Holiday 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक; यहां देखें छुट्टियों की लिस्ट