स्टेशन पर भीड़ (सोर्स: नवभारत)
मुंबई

Western Railway Record: दिवाली-छठ पर 73 लाख यात्रियों ने किया सफर, उधना से चलीं 250+ स्पेशल ट्रेनें

Western Railway Special Trains: दिवाली और छठ पूजा के दौरान पश्चिम रेलवे ने 10 दिनों में 73 लाख यात्रियों की आवाजाही संभाली। उधना स्टेशन से 250 से अधिक स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं।

सूर्यप्रकाश मिश्र, गोरक्ष पोफली

Highlights

  • पश्चिम रेलवे ने दिवाली और छठ पर 73 लाख यात्रियों को संभाला।

  • उधना स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ नियंत्रित करने के लिए 250 से अधिक ट्रेनें चलाई गईं।

  • उधना में 10 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में देश का सबसे बड़ा यात्री होल्डिंग एरिया बनाया गया।

Western Railway Record During Diwali And Chhath 2026: दिवाली और छठ पूजा पर अपने गांव घर जाने आने वाले लाखों यात्रियों की भारी भीड़ को संभालते हुए यात्रा प्रबंधन के मोर्चे पर पश्चिम रेलवे ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। दशहरा, दुर्गा पूजा, नवरात्रि, दिवाली और छठ पूजा के दौरान नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त 2 हजार से अधिक फेरे हॉलिडे स्पेशल के अकेले पश्चिम रेलवे द्वारा संचालित किए।

दीवाली और छठ पूजा पर विशेष रूप से मुंबई, सूरत सहित गुजरात महाराष्ट्र के अन्य शहरों से लाखों प्रवासियों को उनके राज्यों तक पहुंचाने में मदद हुई है।

73 लाख यात्रियों की आवाजाही

पश्चिम रेलवे ने 1 से 10 नवंबर 2026 के बीच कुल 73 लाख यात्रियों की आवाजाही को सफलतापूर्वक संभाला। यह संख्या पिछले वर्ष के दिवाली पर्व की समान अवधि की तुलना में 2 लाख अधिक है। वहीं, सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर अकेले 10 दिनों में करीब 2.70 लाख यात्रियों को सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से यात्रा की सुविधा उपलब्ध कराई गई। पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ विनीत अभिषेक के अनुसार, त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए उधना स्टेशन से 250 से अधिक फेरे विशेष ट्रेनों के संचालित किए गए।

दिवाली से पहले के तीन दिनों में उधना स्टेशन पर कुल 111 ट्रेनों का संचालन किया गया। इनमें 27 नियमित और 19 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें स्टेशन से रवाना हुईं। रेलवे की परिचालन व्यवस्था की बड़ी परीक्षा 7 और 8 नवंबर की मध्यरात्रि को हुई, जब महज 15 घंटे में 45 हजार से अधिक यात्रियों की आवाजाही सुनिश्चित की गई । यात्रियों की संख्या पर रियल टाइम निगरानी करते हुए जरूरत के अनुसार अतिरिक्त विशेष ट्रेने छोड़ी गईं।

उधना में देश का सबसे बड़ा यात्री होल्डिंग एरिया

भीड़ प्रबंधन में उधना स्टेशन पर विकसित यात्री सुविधा केंद्र की अहम भूमिका रही। 31 अक्टूबर 2026 को शुरू किया गया यह केंद्र 10 हजार वर्गमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला है और एक समय में 15 हजार से अधिक यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है। इसे एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के अनुरूप विकसित किया गया है, ताकि यात्रियों को ट्रेन में सवार होने से पहले सुरक्षित और व्यवस्थित प्रतीक्षा स्थल मिल सके।

इस केंद्र में वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष बैठने की व्यवस्था, 10 टिकट बुकिंग काउंटर, पुरुषों, महिलाओं और दिव्यांगजनों के लिए अलग शौचालय तथा शिशु आहार कक्ष बनाया गया। इसके अलावा आरओ फिल्टर युक्त पेयजल, 32 हाई वॉल्यूम लो स्पीड (एचवीएलएस) पंखे, 146 लाउडस्पीकर वाला पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम और यात्री सूचना डिस्प्ले बोर्ड की व्यवस्था की गई हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए 55 एआई आधारित अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे, निरंतर निगरानी के लिए वार रूम, बेहतर संकेतक, अग्निशमन और आपातकालीन प्रबंधन की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।

सूरत और उधना पर दबाव कम करने की पहल

यात्रियों की सुविधा के लिए उत्राण स्टेशन को सूरत के नए सैटेलाइट स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां से भी विभिन्न गंतव्यों के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिससे सूरत और उधना स्टेशनों पर यात्रियों का दबाव कम किया जा सके। इसके अलावा बांद्रा टर्मिनस, उधना, सूरत, उत्राण, वडोदरा, अहमदाबाद और साबरमती स्टेशनों पर यात्री सुविधा केंद्र विकसित किए गए हैं।

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अलर्ट

Chhath Special: छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, दिल्ली से चलेंगी 77 स्पेशल बसें, ट्रेन में वेटिंग का झंझट खत्म

Assam Accident: गोलाघाट में ट्रैवलर और कंटेनर ट्रक की भीषण टक्कर, 20 लोगों की मौत; कई घायल

मोदी की कुर्सी पर फडणवीस की नजर? पवन खेड़ा ने PM पद से जोड़ दी महाराष्ट्र CM की महत्वाकांक्षा

किश्तवाड़ में दो SPO की हत्या करने वाले 3 आतंकियों पर 30 लाख का इनाम घोषित, पुलिस ने जारी किए पोस्टर