स्पेशल ट्रेनें  (सोर्सः सोशल मीडिया)
मुंबई

गोरखपुर, मुजफ्फरपुर और रक्सौल का सफर होगा आसान, मुंबई, गुजरात और MP से चलेंगी 4 विशेष ट्रेनें

Western Railway 4 Special Trains: यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे मुंबई, वलसाड और डॉ. आंबेडकर नगर से गोरखपुर, मुजफ्फरपुर व रक्सौल के लिए 4 स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। 21 नवंबर से बुकिंग शुरू।

सूर्यप्रकाश मिश्र, गोरक्ष पोफली

Highlights

  • पश्चिम रेलवे मुंबई, वलसाड और मध्य प्रदेश से चार विशेष ट्रेनें चलाएगा।

  • इन सभी विशेष ट्रेनों के लिए आरक्षण 21 नवंबर से शुरू होगा।

  • यात्रियों की सुविधा के लिए स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच लगेंगे।

Bandra Terminus To Gorakhpur Special Train: त्योहारी सीजन बीत जाने के बावजूद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए यात्रियों की सुविधा और ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को कम करने के लिए पश्चिम रेलवे विभिन्न गंतव्यों के लिए चार विशेष ट्रेनें चलाएगा। इनमें मुंबई के बांद्रा टर्मिनस, गुजरात के वलसाड और मध्य प्रदेश के डॉ. आंबेडकर नगर से उत्तर प्रदेश तथा बिहार के प्रमुख शहरों के लिए ट्रेनें शामिल हैं।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अरुण कुमार मीणा के अनुसार, इन चारों ट्रेनों के लिए आरक्षण 21 नवंबर 2026 से सभी यात्री आरक्षण केंद्रों (PRS) और IRCTC की वेबसाइट पर शुरू होगा।

बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल

ट्रेन संख्या 09171 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल रविवार, 22 नवंबर को सुबह 4:30 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होगी और अगले दिन शाम 6 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। रास्ते में इसका ठहराव बोरीवली, पालघर, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, आगरा, कानपुर सेंट्रल, गोंडा और बस्ती सहित 19 स्टेशनों पर होगा।

वलसाड-मुजफ्फरपुर स्पेशल

ट्रेन संख्या 09139 वलसाड-मुजफ्फरपुर स्पेशल 22 नवंबर को सुबह 8:45 बजे वलसाड से रवाना होगी और अगले दिन शाम 6 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन नवसारी, सूरत, नंदुरबार, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, दानापुर, पाटलिपुत्र और हाजीपुर सहित 21 स्टेशनों पर रुकेगी।

वलसाड-रक्सौल स्पेशल

ट्रेन संख्या 09137 वलसाड-रक्सौल स्पेशल रविवार, 22 नवंबर को रात 10:20 बजे वलसाड से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मंगलवार, 24 नवंबर को दोपहर 1 बजे रक्सौल पहुंचेगी। रास्ते में सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, आगरा, कानपुर, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर और नरकटियागंज सहित 19 स्टेशनों पर ठहराव होगा।

डॉ. आंबेडकर नगर-गोरखपुर स्पेशल

ट्रेन संख्या 09327 डॉ. आंबेडकर नगर-गोरखपुर स्पेशल 22 नवंबर को शाम 6 बजे रवाना होगी और 24 नवंबर को रात 1 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन इंदौर, उज्जैन, विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, वाराणसी, आजमगढ़, मऊ और देवरिया सदर सहित 23 स्टेशनों पर रुकेगी।

स्लीपर और जनरल कोच की सुविधा

पश्चिम रेलवे के अनुसार, चारों विशेष ट्रेनों में स्लीपर क्लास और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे। सभी ट्रेनें विशेष किराये पर चलेंगी। यात्री ट्रेनों के ठहराव, समय-सारणी और कोच संरचना की विस्तृत जानकारी रेलवे की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं।

मुंबई में जुटेंगे 60 देशों के 4,000 से अधिक हिंदू प्रतिनिधि, 18-20 दिसंबर तक होगा वर्ल्ड हिंदू कांग्रेस 2026

Manipur Liquor Tragedy: मणिपुर में जहरीली शराब से 15 की मौत, 200 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

Rajasthan Panchayat Election Result 2026 Live: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत को धमकी, अब दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री; आखिर क्यों?

पंजाब के मुख्य सचिव को ED का समन, 26 नवंबर को पेश होने का निर्देश; भ्रष्टाचार मामले में जांच तेज