विरार रमाबाई अपार्टमेंट (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Mumbai: 50 दिन के इंतजार के बाद आखिरकार मिला इंसाफ, सरकार ने बांटे राहत चेक

Mumbai News: विरार रमाबाई अपार्टमेंट हादसे के 50 दिन बाद मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए गए हैं। साथ ही इस हादसे के बाद राहत कार्य अभी भी जारी है।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: विरार स्थित रमाबाई अपार्टमेंट हादसे के 50 दिन बाद, मृतकों के परिवारों को आखिरकार सरकार की ओर से आर्थिक सहायता मिलनी शुरू हो गई है। 26 अगस्त को हुए इस हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे।

इस भयानक हादसे के बाद, सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। लेकिन, प्रशासनिक प्रक्रियाओं और सत्यापन के कारण सहायता मिलने में देरी हो रही थी।

आर्थिक सहायता के लिए बांटे गए चेक

आखिरकार, 50 दिन बाद, मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए जाने शुरू हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में प्रभावित परिवारों को यह सहायता राशि के चेक सौंपे गए, 26 अगस्त को विरार (पूर्व) स्थित सात मंजिला इमारत रमाबाई अपार्टमेंट के कहने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी।

इस त्रासदी ने कई परिवारों का जीवन तहस-नहस कर दिया। सरकार की तरफ से उठाया गया यह कदम प्रभावित परिवारों के लिए राहत भरा साबित हो रहा है। लेकिन, स्थानीय लोगों की ओर से इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

5 लाख रुपये की मिली सहायता राशि

वसई, तहसीलदार डॉ अविनाश कोष्टी ने कहा है कि 66 राज्य राहत एवं पुनर्वास विभाग 5-5 ने लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की है। जिला कलेक्टर कार्यालय से राहत चेक प्राप्त हो गए हैं। उनके उत्तराधिकारियों का सत्यापन करने के बाद चेकों का वितरण शुरू कर दिया गया है। अब तक 17 में से 11 लोगों को राहत चेक दिए जा चुके है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान