प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स- सोशल मीडिया
मुंबई

वसई में फिर ढहा खतरनाक अवैध निर्माण, 14 साल पुरानी इमारत एक तरफ झुकी, 23 परिवार बेघर, टला बड़ा हादसा

Vasai Building Collapse: वसई पूर्व के गोखीवरे में बगल की इमारत में जारी खुदाई के कारण 14 साल पुरानी सलोम इमारत अचानक एक तरफ झुक गई। मनपा ने तुरंत 23 परिवारों को निकालकर तोड़क कार्रवाई शुरू की।

रूपम सिंह

Salom Building Gokhivare Vasai East: वसई-विरार शहर में अवैध निर्माण, घटिया गुणवत्ता और लापरवाही के कारण लोगों के बेघर होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार शाम वसई पूर्व के गोखीवरे गांव में स्थित 'सलोम' नाम 14 साल पुरानी एक इमारत अचानक एक तरफ झुक गई।

हादसे की भनक लगते ही वसई-विरार शहर मनपा की टीम ने मौके पर पहुंचकर इमारत को खाली कराया और उसे जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू की। समय रहते इमारत खाली कराए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन 23 परिवारों का आशियाना पूरी तरह छीन गया।

बगल में चल रही खुदाई से खिसकी नींव नाम न छापने की शर्त पर एक मनपा कर्मी ने बताया कि सलोम बिल्डिंग से सटकर एक लीगल बिल्डिंग के कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था। वहां चल रही पाइलिंग और भारी खुदाई के कारण सलोम बिल्डिंग की नींव खिसक गई, जिससे पूरी इमारत एक तरफ झुक गई।

इमारत को जमींदोज करने की कार्रवाई शुरू

स्थानीय निवासियों ने इमारत के निर्माण की गुणवत्ता और मनपा के योजना विभाग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। महज 14 साल पहले बनी इमारत का इस तरह झुक जाना घटिया सामग्री और बिना पुख्ता अनुमति के बने अवैध निर्माण की ओर इशारा करता है।

आंखों में आंसू, हाथों में सामान

वसई-विरार मनपा की तोड़क कार्रवाई के दौरान परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बेघर हुए 23 परिवार अपने ही हाथों से अपने सपनों के घर से सामान निकालते नजर आए। कई परिवारों की आआंखें नम थीं, तो वहीं कई लोग अचानक सामने आए इस रहने के संकट से बेबस दिखे।

मनपा अधिकारियों के अनुसार, इमारत बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच चुकी थी। इससे आसपास के रिहाइशी मकानों को भी बड़ा खतरा पैदा हो गया था। सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इमारत को तुरंत ध्वस्त करना बेहद जरूरी था।

INDIA Alliance Protest Live: सांसदों का पैदल जंतर-मंतर मार्च; पुलिस से झड़प, कई कांग्रेसी नेता गिरफ्तार

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना