CM देवेन्द्र फडणवीस को समिति ने पूरी राशि का चेक सौंपा (फोटो नवभारत)
मुंबई

महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त किसानों की मदद को आगे आई वंजारी सेवा समिति, CM राहत कोष में दिए 2.51 लाख रुपये

Maharashtra Farmers Relief Fund: महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त किसानों की मदद के लिए अखिल महाराष्ट्र वंजारी सेवा समिति ने 'मराठी बाना' चैरिटी शो से जुटाए 2.51 लाख रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किए।

अशोक वर्मा, आलोक उमाकृष्ण

Highlights

  • चैरिटी शो का नाम मराठी बाना रखा गया था।

  • समिति ने पूरी राशि का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा।

  • मुंबई के सह्याद्री गेस्ट हाउस में हुई मुलाकात।

Van jari Seva Samiti Donates 2.51 Lakh: महाराष्ट्र प्रदेश में सूखे से परेशान किसानों को राहत देने और उन्हें आर्थिक मदद देने के लिए अखिल महाराष्ट्र वंजारी सेवा समिति ने एक शानदार पहल की है। समिति द्वारा आयोजित खास चैरिटी शो 'मराठी बाना' से इकट्ठा किया गया 2 लाख 51 हज़ार रुपये का पूरा फंड सूखे से परेशान किसानों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में सौंप दिया गया।

CM देवेंद्र फडणवीस को सौंपा सहायता राशि का चेक

अखिल महाराष्ट्र वंजारी सेवा समिति के प्रमुख पदाधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुंबई स्थित सह्याद्री गेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इस दौरान समिति की ओर से आयोजित 'मराठी बाना' चैरिटी शो से जुटाई गई 2 लाख 51 हजार रुपये की राशि का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा गया।

यह पूरी रकम महाराष्ट्र राज्य के सूखाग्रस्त किसानों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दी गई है। प्रतिनिधिमंडल ने इस पहल के उद्देश्य की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री फडणवीस ने समिति के पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने किसानों की मदद के लिए सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

पदाधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री को सौंपा चेक

इस अवसर पर अखिल महाराष्ट्र वंजारी सेवा समिति के अध्यक्ष शंकरराव आव्हाड, कार्यकारी अध्यक्ष ज्ञानेश्वर धात्रक, महासचिव अर्जुन दोमाडे, कोषाध्यक्ष रामनाथ दौंड और उपाध्यक्ष आत्माराम फड़ उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सहायता राशि का चेक सौंपा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने समिति की इस संवेदनशील और सामाजिक पहल की सराहना की। उन्होंने किसानों की मदद के लिए आगे आने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के प्रयास को सराहनीय बताया। समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम से जुटाई गई राशि को जरूरतमंद किसानों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कराया गया।

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

BIG BREAKING: अग्निवीरों को सेना का दीपावली गिफ्ट, बोनस में मिला दो साल का एक्सटेंशन

मोदी के दोस्त को अमेरिका में मिली शिकस्त, रोहित पवार का तीखा हमला, बोले- 2029 में भारत में भी बदलेगी सरकार

Solar: देश के 65% सोलर कृषि पंप अकेले महाराष्ट्र में, मार्च 2027 तक 100% पंपों को दिन में मिलेगी बिजली