उद्धव ठाकरे व राज ठाकरे (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मुंबई

जिसका था इंतजार... आखिरकार 20 साल बाद उद्धव-राज आए साथ, गठबंधन का किया ऐलान, महायुति की बढ़ी टेंशन

Thackeray Brothers Alliance: 20 साल बाद ठाकरे परिवार की सियासत में बड़ा मोड़ आया है। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने राजनीतिक गठबंधन का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। दोनों पार्टियां मनपा चुनाव साथ लड़ेंगी।

आकाश मसने

Uddhav Thackeray Raj Thackeray Alliance Announcement: महाराष्ट्र की राजनीति में करीब 20 साल बाद एक बड़ा और ऐतिहासिक मोड़ आया है। शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) अध्यक्ष राज ठाकरे ने साथ आने के बाद बुधवार को आखिरकार राजनीतिक गठबंधन का आधिकारिक ऐलान भी हो गया है। मुंबई के होटल ब्ल्यू सी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ठाकरे बंधुओं ने गठबंधन की अधिकृत घोषणा की। दोनों नेताओं के इस गठबंधन ने राज्य की सियासत में हलचल मचा दी है और इसे आगामी चुनावों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

उद्धव ठाकरे ने गठबंधन की घोषणा करते हुए कहा कि उनकी विचारधारा एक जैसी है। उन्होंने कहा कि उन्हें मराठियों के संघर्षों और बलिदानों की याद है। उन्होंने आगे कहा कि आज हम दोनों भाई साथ हैं। हम साथ रहने के लिए एक साथ आए हैं।

क्या बोले उद्धव ठाकरे?

उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि दिल्ली में बैठे लोग उन्हें बांटने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि इस बार उन्हें बटना नहीं चाहिए, क्योंकि यह किए गए बलिदानों का अपमान होगा। दूसरी ओर, राज ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र और मुंबई किसी भी झगड़े से बड़े हैं। उन्होंने दोहराया कि आज दोनों भाई साथ हैं और सीट-शेयरिंग कोई मायने नहीं रखती। इससे पहले, ठाकरे भाई मुंबई के शिवाजी पार्क पहुंचे। उद्धव के साथ उनके बेटे आदित्य ठाकरे थे, और राज ठाकरे के साथ उनके बेटे अमित ठाकरे थे। पूरा ठाकरे परिवार एक साथ शिवाजी पार्क पहुंचा।

पूरा बालासाहेब ठाकरे परिवार एक साथ

संजय राउत ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण दिन है। पूरा बालासाहेब ठाकरे परिवार एक साथ आ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यह एक पारिवारिक मिलन होने के साथ-साथ एक राजनीतिक गठबंधन भी है। इससे हमें BMC और दूसरे नगर निगम चुनावों में बहुत फायदा होगा। उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे BMC चुनाव जीतने वाले हैं।

ठाकरे भाई 20 साल बाद एक साथ आए हैं। दोनों पार्टियों के बीच सीट-शेयरिंग पर समझौता हो गया है। शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत शिवतीर्थ गए और राज ठाकरे से मिले। उसी शाम, राज ठाकरे की पार्टी के नेता भी मातोश्री गए और उद्धव ठाकरे से मिले।

किन महानगरपालिकाओं में साथ लड़ेंगे चुनाव

संजय राउत ने यह भी स्पष्ट किया कि शिवसेना (UBT) और MNS किन-किन नगर निगमों में एक साथ चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, कल्याण-डोंबिवली, मीरा-भयंदर, नासिक और पुणे की महानगरपालिकाओं में दोनों दल गठबंधन के तहत मैदान में उतरेंगे।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे