उद्धव ठाकरे अयोध्या यात्रा (सौ. डिजाइन फोटो ) 
मुंबई

राम मंदिर दान विवाद के बीच उद्धव ठाकरे जल्द जा सकते हैं अयोध्या, संजय राऊत का बड़ा बयान

Uddhav Thackeray Ayodhya Visit: राम मंदिर में दान की कथित अनियमितताओं को लेकर उठे विवाद के बीच उद्धव ठाकरे के अयोध्या दौरे की चर्चा तेज हो गई है। संजय राऊत ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर अयोध्या जाएंगे।

अपूर्वा नायक

Uddhav Thackeray Ayodhya Visit News: अयोध्या के राम मंदिर में दान की अनियमितताओं को लेकर उठे विवाद के बीच शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे जल्द ही राम मंदिर का दौरा कर सकते हैं। पार्टी सांसद संजय राऊत ने शुक्रवार को मुंबई में संवाददाताओं से बात करते हुए यह जानकारी दी।

राऊत की यह प्रतिक्रिया सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की उस मांग के बाद आई है। जिसमें उन्होंने राम मंदिर में करोड़ों रुपए के दान के गायब होने के आरोपों की न्यायिक जांच की मांग की थी।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इन आरोपों को खारिज किया है। राऊत ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) ने मंदिर निर्माण में 1 करोड़ रुपए का योगदान दिया था और अब ट्रस्ट को उठ रहे सवालों का जवाब देना चाहिए,

बुला रहे हैं प्रभु राम

राऊत ने कहा कि उन्होंने इस मुद्दे पर उद्धव ठाकरे से चर्चा की है और शिवसेना (यूबीटी) के नेता जल्द ही अयोध्या जाएंगे। उन्होंने कहा, 'उद्धव ठाकरे बेचैन हैं। हमें लग रहा है कि प्रभु राम खुद बुला रहे हैं। हम जल्द अयोध्या जाएंगे और वहां इस मुद्दे को उठाएंगे।'

राजनीतिक मायनों पर नजर

उद्धव ठाकरे का संभावित अयोध्या दौरा केवल धार्मिक यात्रा नहीं बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। महाराष्ट्र में बदलते राजनीतिक समीकरणों के बीच यह दौरा आने वाले समय में नई चर्चाओं को जन्म दे सकता है। फिलहाल सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि शिवसेना (यूबीटी) का प्रतिनिधिमंडल कब अयोध्या पहुंचता है और वहां इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाता है।

PM Narendra Modi Birthday Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्ज मेलोनी ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे

क्या ड्रामा करने के लिए चुना है? PM मोदी के जन्मदिन के यज्ञ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, VIDEO देख भड़के कॉकरोच

Tata Sons के चेयरमैन पद पर एन चंद्रशेखरन अब पाएंगे इतनी सैलरी, जानें सालाना पैकेज और नेटवर्थ का सच