अशोक खरात केस में उज्ज्वल निकम की एंट्री, महाराष्ट्र सरकार ने बनाया विशेष सरकारी वकील

Ujjwal Nikam In Ashok Kharat Case: महिलाओं के कथित यौन शोषण और अंधविश्वास फैलाने के आरोपों में गिरफ्तार अशोक खरात मामले में महाराष्ट्र सरकार ने उज्ज्वल निकम को विशेष सरकारी वकील नियुक्त किया है।
Ujjwal Nikam Special Public Prosecutor
अशोक खरात केस में हुई उज्जवल निकम की एंट्री (सौ. डिजाइन फोटो )
Published on: 
Updated on: 

Ujjwal Nikam Special Public Prosecutor: अंधविश्वास, तंत्र-मंत्र और चमत्कार के नाम पर महिलाओं के कथित यौन शोषण के आरोपों से घिरे स्वयंभू बाबा अशोक खरात मामले में एक बड़ी और अहम जानकारी सामने आई है।

राज्यभर में चर्चा का विषय बने इस हाई-प्रोफाइल मामले की कानूनी लड़ाई में अब देश के वरिष्ठ और चर्चित विधि विशेषज्ञ एडवोकेट उज्ज्वल निकम की एंट्री हो गई है। महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले में अदालत में सरकार का पक्ष रखने के लिए एडवोकेट उज्ज्वल निकम को विशेष सरकारी वकील नियुक्त किया है। निकम को नियुक्ति के बाद इस मामले से जुड़े राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।

महिलाओं का करता था यौन शोषण

खुद को सिद्धपुरुष और अंकशास्त्री बताने वाले अशोक खरात पर आरोप है कि वह महिलाओं को दैवी शक्तियों का भय दिखाकर, उन्हें नशीले पदार्थ देकर उनका यौन शोषण करता था। पीड़ित महिलाओं की शिकायतों के आधार पर नासिक पुलिस ने अशोक खरात को गिरफ्तार किया है।

SIT को मिले 100 से अधिक आपत्तिजनक वीडियो

एसआईटी ने जांच के दौरान अशोक खरात के कार्यालय और फार्महाउस की तलाशी ली। इस कार्रवाई में पुलिस को कई चौंकाने वाले सबूत मिले हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार महिलाओं के कथित यौन शोषण से जुड़े 100 से अधिक अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं।

इन सबूतों से संकेत मिलता है कि कई महिलाओं को कथित रूप से उसके जाल में फंसाया गया था। खरात के खिलाफ यौन उत्पीड़न, घोखाधड़ी और महाराष्ट्र मानव बलि एवं अन्य अमानवीय, अनिष्ट एवं अघोरी प्रथाओं तथा काला जादू प्रतिबंध कानून के तहत गंभीर धाराओं में मामले दर्ज किए गए है।

Navbharat Live
navbharatlive.com