उद्धव ठाकरे (सौ. सोशल मीडिया ) 
मुंबई

Uddhav Thackarey का बीजेपी पर हल्लाबोल, अडाणी के जरिए मुंबई हड़पने की साजिश का आरोप

Mumbai में एक सभी के दौरान उद्धव ठाकरे ने BJP को चोर पार्टी कहा। साथ ही फर्जी वोटरों के खिलाफ शिवसैनिकों को घर-घर जांच का आदेश दिया और अडाणी के जरिए मुंबई की जमीनें हड़पने की साजिश का आरोप लगाया।

अपूर्वा नायक

Mumbai News In Hindi: शिवसेना पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भाजपा को चोर पार्टी करार देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री पर हमला बोला है।। उन्होंने निकाय चुनावों में फर्जी वोटरों से सावधान रहते हुए घर-घर मतदाताओं केन जांच के आदेश शिवसैनिकों को दिए हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि एनाकोंडा की तरह अडाणी के मार्फत मुंबई सहित महाराष्ट्र की जमीनों को हड़पने की कोशिश चल रही है। हिंदू-मुस्लिम और जाति पाति के झगड़े लगाकर लोगों को आपस में लड़ाया जा रहा है।

मुंबई के वलीं डोम में आयोजित निर्धार रैली को संबोधित करते हुए उद्धव ने पार्टी पदाधिकारियों को मतदाता सूचियों में व्याप्त गड़बड़ी को उजागर करने का बड़ा आदेश दिया। उन्होंने कहा कि एक कहावत है, जैसा राजा, वैसी प्रजा, लोकतंत्र में मतदाता सरकार को चुनते हैं, लेकिन अब वर्तमान स्थिति यह है कि सरकार वोटरों को चुन रही है।

फर्जी वोटरों को सिखाओ सबक

सरकार तय कर रही है कि किसे वोट देना चाहिए और किसे नहीं। कीं काम हो रहे है, लेकसभा और विधानसभा चुनाव के वोटर लिस्ट का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उप-विभाग प्रमुखों, शाखा प्रमुखो को अहम जिम्मेदारी निभानी होगी। निकाय चुनावों की एक सूची में 1200 नाम है और कितने घर है? अगर हम चार-पांच लोगों का परिवार से तो 300 घर होगे। हम एक टीम लेकर 300 घरों को नियंत्रित कर सकते हैं। सूची लीजिए और जांच कीजिए कि हर घर में कितने लोग रहते हैं। आज से ही इसकी शुरुआत कीजिए।

उद्धव ने कहा कि चुनाव के दिन मतदाता सूची फोटोयुक्त मतदान एजेंट के हाथ में होनी चाहिए, केवल उन्हीं लोगों को मतदान एजेंट नियुक्त किया जाना चाहिए जो लोगों की चेहरे से पहचान कर सकें। अगर कोई फर्जी वोटर बोट देने आए, तो उसे वहीं रोक दी, यदि चुनाव आयोग नहीं सुन रहा है, तो फर्जी मतदाताओं को वोट मत देने दो।

मुंबई को निगलने की साजिश

उद्धव ने अप्रत्यक्ष रूप से अमित शाह पर हमला बोलते हुए कहा कि एक एनाकोंडा जल्द ही रानीबाग चिड़िया घर में आएगा, जब हम पेंगुइन लाए हैं, तो लाखों पर्यटक वहां बढ़ गए हैं और मुझे इस पर गर्व है। एनाकोंडा एक सांप है, जो सब कुछ निगल जाता है। आज यहां आया और भूमि पूजन किया। यह मुंबई को निगलना चाहता है।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z