Ayushman Bharat Maharashtra (सोर्सः सोशल मीडिया) 
मुंबई

TMS 2.0 से पारदर्शी और डिजिटल होगी स्वास्थ्य सेवा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया शुभारंभ

TMS 2.0 Maharashtra: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में TMS 2.0 लॉन्च किया, जिससे आयुष्मान भारत और महात्मा फुले जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी होंगी।

आंचल लोखंडे

Mumbai News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को विधान भवन में ‘आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ और ‘महात्मा ज्योतिराव फुले जन आरोग्य योजना’ के तहत टीएमएस 2.0 (ट्रांजैक्शन मैनेजमेंट सिस्टम) का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रणाली से राज्य में पारदर्शिता, जवाबदेही और सुलभ स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रणाली में मरीज के पंजीकरण से लेकर उपचार पूर्ण होने तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल और ऑनलाइन होगी। बायोमेट्रिक पंजीकरण, उपचार की डिजिटल ट्रैकिंग और एआई मॉनिटरिंग के माध्यम से शिकायतों का त्वरित निराकरण किया जाएगा।

4,537 अस्पतालों में 2,399 मुफ्त उपचार

इस प्रणाली के तहत राज्य के 4,537 अस्पतालों में 2,399 प्रकार के मुफ्त उपचार ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे। टीएमएस 2.0 का क्रियान्वयन आधी रात से प्रारंभ हो जाएगा।

हेल्पलाइन नंबर जारी

योजना में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी की शिकायत के लिए 155388 और 1800233200 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इस कार्यक्रम में सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लेटेस्ट कंप्यूटर सिस्टम TMS 2.0 का उद्घाटन किया। यह सिस्टम मरीज़ के रजिस्ट्रेशन से लेकर इलाज की मंज़ूरी तक के पूरे प्रोसेस को आसान और सरल बना देगा। इस मौके पर मंत्री प्रकाश अबितकर, राज्य मंत्री मेघना बोर्डिकर, राज्य मंत्री डॉ. पंकज भोयर, राज्य मंत्री योगेश कदम और दूसरे गणमान्य लोग मौजूद थे।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार